फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bring Bill Get Reward Scheme: Vendors fined more than Rs 5 crore for issuing wrong bills: Cheema

‘बिल लाओ इनाम पाओ’ स्कीम : गलत बिल जारी करने पर विक्रेताओं को 5 करोड़ से अधिक का जुर्माना : चीमा

Sun, 10 Mar 2024 11:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Bring Bill Get Reward Scheme: Vendors fined more than Rs 5 crore for issuing wrong bills: Cheema
चंडीगढ़। पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने रविवार को ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ स्कीम के अंतर्गत गलत बिल जारी करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध की गई अहम कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गलत बिल जारी करने के लिए संबंधित विक्रेताओं पर 5.16 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें से 4.01 करोड़ वसूले जा चुकें हैं, जोकि कर पालन और पारदर्शिता को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे यत्नों की दिशा में एक मील पत्थर है। वित्त मंत्री चीमा ने बताया कि अब तक इस योजना में हिस्सा लेने वाले 1403 विजेताओं को 56.58 लाख रुपये के इनाम दिए जा चुके हैं। यह स्कीम उपभोक्ताओं को ‘मेरा बिल एप’ द्वारा अपने खरीद बिलों को अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित करती है और इसे लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एप पर अपलोड किए गए 65,443 में से 1,512 बिलों की गड़बड़ी के लिए संबंधित विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए थे और इनमें से 642 नोटिसों का निपटारा किया जा चुका है। उन्होंने कर राजस्व प्रणालियों को बेहतर बनाने में इस योजना के प्रभाव और लक्ष्य को प्राप्त करने में आम लोगों की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। बताया कि ‘मेरा बिल एप’ के स्वरूप 108 नई जीएसटी रजिस्ट्रेशनें भी हुईं हैं, जिससे कर पालन में सकारात्मक रुझान की झलक मिलती है।
विज्ञापन

हर महीने 10,000 रुपये तक के इनाम जीतने का मौका
कर पालन को प्रोत्साहित करने और कर चोरी से निपटने के लिए इस स्कीम के महत्व को दोहराते हुए उन्होंने बताया कि पंजाब निवासियों को अपने खरीद के लिए बिल लेने और इस स्कीम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। योजना न केवल राज्य के कर ढांचे को मजबूत करती है बल्कि उनको हर महीने 10,000 रुपये तक के इनाम जीतने का मौका देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed