फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Blood donation: 48 devotees donated blood in Mata Mansa Devi temple premises

रक्तदान : माता मनसा देवी मंदिर परिसर में 48 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

Mon, 13 Sep 2021 01:41 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Blood donation: 48 devotees donated blood in Mata Mansa Devi temple premises
पंचकूला। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट और महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी द्वारा श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड और जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से माता मनसा देवी मंदिर परिसर में रक्तदान जागरूकता शिविर लगाया। इसमें 48 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया। इसमें अमर उजाला फाउंडेशन ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिविर का उद्घाटन त्रिशक्ति सेवादल के प्रधान लक्ष्मण सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह इस नेक कार्य में उत्साह से भाग लें। एक स्वस्थ व्यक्ति का इंसानी, नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह स्वयं को रक्तदान के लिए तैयार रखे। हर स्वस्थ व्यक्ति को इसलिए भी रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि आजकल सभी अस्पतालों में रक्त की बहुत कमी है। रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है।
विज्ञापन

संस्था द्वारा लगभग हर रोज रक्तदान शिविर लगाकर कमी को पूरा करने का प्रयास किया जाता है। आज रक्तदान जागरूकता शिविर में 48 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के गुलशन कुमार, राजेंद्र कौशल, मुकेश बंसल, सतगुरु, शारदा गौतम, मिनी कश्यप, बबलू वर्मा और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिह्न और बैज लगाकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed