फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP wanted to buy me - Bhagwant Mann

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा पर आप सांसद भगवंत मान का खुलासा, बोले- भाजपा मुझे खरीदना चाहती थी

Sun, 05 Dec 2021 08:06 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
BJP wanted to buy me - Bhagwant Mann
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने सनसनीखेज खुलासा करते कहा कि चार दिन पहले भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने उन्हें फोन किया और उनसे पूछा कि वे भाजपा में शामिल होने के लिए क्या लेंगे। उन्हें सीधे तौर पर पैसा और पद दोनों की पेशकश की गई। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि वे एक बार हां कर दें तो उन्हें केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। मनपसंद मंत्रालय भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

मान ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा नेताओं पर सनसनीखेज खुलासा किया। मान ने कहा कि उन्होंने भाजपा के नेताओं से कहा है कि मैं मिशन पर हूं, कमीशन पर नहीं। मैं भाजपा की कुर्सी अस्वीकार करता हूं। मान ने कहा कि पंजाब के लोग मुझ पर भरोसा करते हैं, इसलिए पर्याप्त पैसा होने के बावजूद भाजपा मुझे खरीद नहीं सकती। दरअसल, भाजपा पंजाब के लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश कर रही है, लेकिन मैं पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के लिए लड़ता रहूंगा।
विज्ञापन

मान ने कहा कि वह आधी रोटी खाकर गुजारा कर सकते हैं, लेकिन भाजपा में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी और सरकार है जिसने 700 किसानों की हत्या की। लखीमपुर में गाड़ी चलवाकर गरीब किसानों को कीड़े की भांति कुचल दिया। किसान आंदोलन की माताओं-बहनों और उनके सगे संबंधियों को गालियां देकर उन्हें गुंडे, पागल, आतंकवादी कहने वाली भाजपा को आप के किसी कार्यकर्ता को भी खरीदने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। भगवंत मान को खरीदने के भ्रम की तो बात ही छोड़ दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में भाजपा के सारे समझौते रहेंगेे नाकाम
कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींढसा के साथ भाजपा के समझौते के बारे में भगवंत मान ने कहा कि भाजपा के नेता इधर-उधर हाथ-पांव मार रहे हैं, क्योंकि पंजाब में भाजपा का अपना कुछ भी नहीं है। लेकिन शून्य में चाहे कितने ही शून्य और जोड़ दिए जाएं, परिणाम शून्य ही होता है।

कोट
भगवंत मान की नौटंकियां सभी जानते हैं। उन्हें आप में तो पूछा नहीं जाता है। वैसे भी उनके पास खरीदने जैसा क्या खास है, जिससे उनके लगाए आरोप सच साबित हों। मान सिर्फ आप में मुख्यमंत्री चेहरा बनना चाहते हैं, इसलिए वह ऐसे मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं।
-अनिल सरीन, प्रवक्ता, पंजाब भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed