फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP indulged in vendetta politics, now after bail, clean chit will be given soon: Vading

भाजपा ने की बदले की राजनीति, जमानत के बाद अब जल्द मिलेगी क्लीन चिट : वड़िंग

Sun, 04 Jan 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
BJP indulged in vendetta politics, now after bail, clean chit will be given soon: Vading
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को जमानत मिल गई है। भाजपा की केंद्र सरकार ने बदले की राजनीति की थी लेकिन जल्द ही चैतन्य को मामले में क्लीन चिट भी मिलेगी। वड़िंग शनिवार को प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेटे की जमानत के बाद अब भूपेश बघेल पंजाब में सक्रिय हो जाएंगे और 2027 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। 7 जनवरी को वह यहां आएंगे और मनरेगा में बदलाव के खिलाफ यात्रा में भाग लेंगे। गुरदासपुर से यात्रा की शुरुआत होगी जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

वड़िंग ने आरोप लगाया कि बघेल का बेटा कभी भी राजनीति में नहीं रहा बावजूद इसके झूठे आरोपों के तहत ईडी ने उन पर कार्रवाई की। पहले सिर्फ नेताओं को बदलाखोरी की राजनीति के तहत जेलों में जाता पड़ना था लेकिन अब भाजपा ने परिवार के सदस्यों पर भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ईडी ने करीब 200 बार उनके ठिकानों पर रेड की थी जिस कारण परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। जब भी कांग्रेसी नेताओं पर ऐसा अत्याचार होगा तो कांग्रेस पार्टी और मजबूती के साथ वापसी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed