फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   bike rider injuried in road accident

ट्रक की टक्कर से बाइक चालक वकील गंभीर घायल

Sun, 22 Sep 2019 12:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
bike rider injuried in road accident
नेशनल हाईवे-22, कालका-जीरकपुर पर स्लिप रोड के समीप एक ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल नंबर (सीएच01बीएच-9391) के चालक को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से बाइक चालक लहूलुहान हालत में दूर जाकर बेसुध हालत में गिर गए। ट्रक चालक घटनास्थल पर रुकने के बजाय मौके से फरार हो गया। घायल को जब होश आया तो उन्होंने स्वयं को अलकेमिस्ट अस्पताल में उपचाराधीन हालत में पाया। घायल ढकौली के एलआरसी होम्स निवासी और पेशे से वकील 29 वर्षीय नवीन अत्रे हैं। उन्होंने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हादसे में लगी गंभीर चोटों के कारण अलकेमिस्ट में उनकी टांग का ऑपरेशन हुआ। शिकायतकर्ता ने बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में उनका ऑफिस है। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर की शाम करीब सात बजे वह अपनी उक्त बाइक से ढकौली स्थित घर जा रहे थे। वह शाम करीब साढ़े सात बजे इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर-19 से होते हुए एनएच-22 कालका जीरकपुर पहुंचे। वह बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए एनएच-22 के स्लिप रोड से इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 के पेट्रोल पंप की तरफ मुड़े। उसी दौरान जीरकपुर की तरफ से पीर बाबा की मजार के पास से ट्रक नंबर (एमएच04जेके-8858) के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। शिकायत पर पुलिस ने हादसे को अंजाम देकर फरार हुए उक्त ट्रक नंबर के अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed