फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bike rider hit woman, fracture from two legs

मकर संक्रांति पर 24 लोगों ने किया रक्तदान

Fri, 15 Jan 2021 02:02 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Bike rider hit woman, fracture from two legs
पंचकूला। मकर संक्रांति पर विश्वास फाउंडेशन ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से माता मनसा देवी परिसर में सत्संग भवन हाल के पास वाले पार्क में रक्तदान जागरूकता शिविर लगाया। इसमें माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड और जिला रेडक्रॉस सोसायटी पंचकूला ने अहम भूमिका निभाई। शिविर में दूसरों को जिंदगी देने के लिए 24 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

इसके साथ माता के दरबार में कार्यरत सभी 40 पूजारियों को कंबल और लोहड़ी का प्रसाद भी बांटा गया। इससे पहले डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं का चेकअप किया। डॉक्टरों ने बताया कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। शिविर में मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का खास ध्यान रखा गया। रक्त ब्लड बैंक श्री गुरु हरिकृष्ण सोहाना अस्पताल से डॉक्टर्स की टीम ने एकत्रित किया। विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि इस शिविर का उद्घाटन माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस संकट की घड़ी में हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। इससे शरीर में किसी तरह की कमी नहीं आती है। शिविर में आए सभी रक्तदानियों को जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पंचकूला द्वारा मास्क और साबुन दिया गया। विश्वास फाउंडेशन द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिह्न और गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर विश्वास संस्था से साध्वी शक्ति विश्वास, अविनाश शर्मा, वर्षा शर्मा, राजिंदर गुलाटी, मंजुला गुलाटी व अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed