फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bike rider hit woman, fracture from two legs

बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, टांग दो जगह से हुई फ्रैक्चर

Fri, 15 Jan 2021 01:59 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Bike rider hit woman, fracture from two legs
पंचकूला। बाइक सवार ने साइकिल सवार महिला को टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे में महिला की टांग दो जगह से फ्रैक्चर हो गई। महिला की शिकायत पर सेक्टर-20 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुमन कौर निवासी मकान नंबर-30 गांव फतेहपुर सेक्टर-20 ने बताया कि वह चार जनवरी को सोसाइटी नंबर-52 से अपने निजी काम से जा रही थी। जैसे ही वह सेक्टर-20 सोसाइटी नंबर-51 के पास पहुंची तो पीछे से आ रही मोटरसाइकिल चालक ने उसकी साइकिल पर टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद जब सुमन कौर नीचे गिरी तो बाइक चालक ने उसके बाईं टांग में से मोटरसाइकिल निकाल दी। इसके बाद महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला सुमन कौर ने बताया कि उसने बाइक सवार का नंबर नोट कर लिया है। सूचना पर पहुंचे सुमन कौर के ससुर ने उसे सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में महिला की टांग का ऑपरेशन कर उसकी टांग में प्लेट डाली गई। महिला ने हालात सामान्य होने पर पुलिस को बयान दिए। सेक्टर-20 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed