{"_id":"68c9c9d2197dfd33880ef211","slug":"big-upset-in-all-india-sub-junior-badminton-tournament-panchkula-news-c-87-1-pan1009-126993-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ऑल इंडिया सब जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में जोरदार उलटफेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ऑल इंडिया सब जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में जोरदार उलटफेर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (सेक्टर-3) में चल रहे यूनेक्स-सनराइज अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सब जूनियर अंडर-15 रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में मंगलवार को हैरान करने वाले नतीजे सामने आए। तीसरे दिन खेले गए अंडर-15 सिंगल्स मुकाबलों में शीर्ष वरीय खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा जिससे टूर्नामेंट में रोमांच और भी गहरा गया।
मिजोरम के लियांसांगजेला की बड़ी जीत
मिजोरम के लियांसांगजेला ने टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए शीर्ष वरीय और राजस्थान के श्रेयांश चौधरी को 17-15, 8-15, 15-5 से हराकर सबको चौंका दिया। पहला गेम कड़े संघर्ष में जीतने के बाद दूसरा हारने के बावजूद लियांसांगजेला ने वापसी करते हुए निर्णायक गेम में प्रतिद्वंदी को एकतरफा शिकस्त दी।
श्रेयांश पर शुरू से दबाव बनाए रखा। बीच में चूका लेकिन तीसरे गेम में पूरा प्लान काम आया।
— लियांसांगजेला, मिजोरम
अतीक अहमद की दूसरी वरीय पर जीत
उत्तर प्रदेश के अतीक अहमद ने भी बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने उत्तराखंड के आदित्य सिंह पुंडीर को 15-8, 12-15, 15-9 से हराकर खिताब की दौड़ से बाहर कर दिया। अतीक के तेज मूवमेंट और रणनीतिक शॉट्स आदित्य पर भारी पड़े।
विज्ञापन
मैं पहले ही जानता था कि मुकाबला आसान नहीं होगा, इसलिए शारीरिक से ज्यादा मानसिक तैयारी की थी।
- अतीक अहमद, उत्तर प्रदेश
तमिलनाडु, तेलंगाना, बिहार और उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दमदार खेल
तमिलनाडु के तीसरे वरीय सत्यन रघुनंदन गोमती नचियार कुमारन ने असम के अनुकल्प साहू को सीधे गेम में 15-8, 15-12 से हराकर प्री-क्वार्टर में जगह बनाई। तेलंगाना के शौर्य समाला ने असम के अभिलाष दिवाकर काकटी को 15-12, 15-8 से हराया। उत्तराखंड के मनव डोभाल ने गुरु दत्ता रेड्डी (तेलंगाना) को 12-15, 15-10, 15-12 से हराया। बिहार के काव्या कश्यप ने गुजरात के रुद्र प्रताप सिंह को तीन गेम के संघर्ष में 11-15, 15-9, 15-12 से शिकस्त दी।
हरियाणा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन
नक्ष फोगाट ने गुजरात के विवान शाह को 21-19, 6-15, 15-10 से हराया। चंद्रेश भादू ने तमिलनाडु के सुकांत एस. को सीधे गेम में 15-10, 15-9 से मात दी। समृत मेहला ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए तमिलनाडु के हरीथ प्रेम कुमार को 15-9, 17-15 से हराया।
डबल्स में भी रही कड़ी टक्कर
अंडर-15 बॉयज डबल्स में पंजाब की आरव डोगरा और तनुश प्रशार की जोड़ी को वॉकओवर मिला। गर्ल्स डबल्स और मिक्स्ड डबल्स मुकाबलों में तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और हरियाणा की जोड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।