फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bhupi gang operatives fired bullets for driving vehicles without paying royalty, arrested

बिना रॉयल्टी दिए गाड़ियां चलाने के लिए भूप्पी गैंग के गुर्गों ने चलाई थी गोलियां, गिरफ्तार

Tue, 02 Aug 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bhupi gang operatives fired bullets for driving vehicles without paying royalty, arrested
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने भूप्पी राणा गैंग के पांच मोस्टवांटेड बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि रायपुररानी में फ्लाइंग इंचार्ज पर रॉयल्टी दिए बिना गाड़ियां चलाने का दबाव बना रहे थे। इसके चलते आरोपियों ने बालाजी माइंस के कार्यालय में जान से मारने की नियत से तीन राउंड फायर किए। आरोपियों की पहचान हरसिमरन नारायणगढ़ अंबाला, गुरदीप सिंह पंचकूला, गुरप्रीत सिंह डेराबस्सी पंजाब, निखिल चौहान पंचकूला और राजीव पंचकूला निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड लिया हैं। पुलिस इस मामले पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब तक कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह जानकारी सोमवार को डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। आरोपियों को क्राइम ब्रांच-19 के इंचार्ज राजेश शर्मा और उनकी टीम के सदस्य एएसआई धनी राम, पीएसआई कुलदीप सिंह, एएसआई प्रदीप कुमार, एएसआई जगपाल सिंह और सिपाही अमित कुमार ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
आरोपी हरसिमरन सिंह उर्फ सीमू पर लड़ाई-झगड़े, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट के पांच मामले जिला अंबाला, पंचकूला और मोहाली में दर्ज हैं। आरोपी गुरदीप सिंह उर्फ पहलवान पर हत्या का मामला थाना मुलाना अंबाला में दर्ज है। आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पर जानलेवा हमला, लड़ाई झगड़े के तीन मामले दर्ज हैं। आरोपी निखिल चौहान के खिलाफ जानलेवा हमला करने का एक मामला दर्ज है। आरोपी राजीव कुमार पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों से हथियार हुए बरामद
आरोपी हरसिमरन से पिस्टल और राउंड, आरोपी गुरदीप सिंह से एक पिस्टल और चार राउंड, आरोपी निखिल चौहान से वारदात में प्रयोग किया गया एक देसी कट्टा और एक राउंड बरामद हुआ है।
यह है मामला
पुलिस के अनुसार, इश्ताक खान नारायणगढ़ निवासी ने रायपुररानी पुलिस को शिकायत में बताया था कि वह बालाजी माइंस में बतौर फ्लाइंग इंचार्ज तैनात हैं। 6 मई को सीमू, राजीव, मोनी, गुरदीप गाड़ी में गांव मंडलाए में उसके आफिस आए। इस समय वह आफिस में नहीं था। शाम करीब चार बजे सीमू ने फोन करके उससे कहा कि उनको बिना रॉयल्टी दिए गाड़ियां चलानी हैं। मना करने पर आरोपी ने कहा कि वे भूप्पी राणा गैंग के आदमी हैं। उनकी बात नहीं मानी तो गोली मार देंगे।

अगले दिन दोपहर करीब दो बजे आफिस में स्कॉर्पियो में सवार करीब सात लड़के आए और मारपीट करने लगे। इसके बाद आरोपी ने पिस्टल निकालकर जान से मारने की नीयत से तीन राउंड फायर करने के बाद फरार हो गए। इसके बाद आरोपी ने दोबारा फोन करके कहा कि यह तो ट्रेलर था। अगर हमारी गैंग का नाम लिया तो जान से मार देंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed