फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bhakra Dam honoured with National Award

56 साल का भाखड़ा बांध राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

Wed, 19 Feb 2020 11:06 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bhakra Dam honoured with National Award
भारत की प्रतिष्ठित बहुउद्देशीय परियोजना भाखड़ा बांध, जिसे 22 अक्तूबर, 1963 को राष्ट्र को समर्पित किया गया था, 56 वर्षों से भागीदार राज्यों को उनकी सिंचाई, विद्युत और पानी की जरूरतों को पूरा कर रहा है। इस बांध की बेहतरीन सेवाओं के लिए केंद्रीय सिंचाई एवं विद्युत बोर्ड (सीबीआईपी) ने उच्चस्तरीय ज्यूरी की सिफारिशों के आधार पर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है। लगभग 16,000 मिलियन क्यूबेक मीटर पानी और 6500 मिलियन यूनिट ऊर्जा की सालाना आपूर्ति करने वाले भाखड़ा बांध के उत्कृष्ठ रखरखाव और परिचालन के लिए बीबीएमबी को भी सम्मानित किया गया है। बीबीएमबी के अध्यक्ष डीके शर्मा को उनके समर्पण, अद्वितीय नेतृत्व, लंबे समय से प्रतिष्ठित सेवा और भारतीय ऊर्जा क्षेत्र की वृद्धि और विकास में योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार डीके शर्मा को बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया ने प्रदान किए।
विज्ञापन

कैप्शन
नई दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया के हाथों भाखड़ा बांध और उसके उत्कृष्ट रखरखाव के लिए बीबीएमबी को प्रदान किए गए पुरस्कार प्राप्त करते बीबीएमबी के अध्यक्ष डीके शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed