{"_id":"61118aca8ebc3ef3932c1952","slug":"beginning-khelo-haryana-will-be-on-the-lines-of-khelo-india-trials-will-be-held-from-august-10-to-12-competitions-will-be-held-from-august-27-to-29-pkl-office-news-pkl4229818112","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगाज : खेलो इंडिया की तर्ज पर होगा ‘खेलो हरियाणा’, 10 से 12 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे ट्रायल, 27 से 29 अगस्त होंगी प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगाज : खेलो इंडिया की तर्ज पर होगा ‘खेलो हरियाणा’, 10 से 12 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे ट्रायल, 27 से 29 अगस्त होंगी प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा खेल विभाग द्वारा 27 से 29 अगस्त तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तर्ज पर ‘राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें 18 आयुवर्ग के पुरुष और महिलाएं भाग ले सकेंगी। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 20 खेलों को शामिल किया गया है। इसमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, बॉक्सिंग, साइक्लिंग, फुटबाल, जिम्नास्टिक, हॉकी, हैंडबॉल, जूडो, कबड्डी (एनएस), खो-खो, लॉन टेनिस, शूटिंग, तैराकी, टेबल टेनिस, कुश्ती, ग्रीको रोमन, भारोत्तोलन और वॉलीबाल शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इन खेलों के लिए 10 से 12 अगस्त को ट्रायल लिए जाएंगे। एथलेटिक्स के लिए खेल परिसर सेक्टर-3 में 11 से 12 अगस्त को, बैडमिंटन के लिए मल्टीपर्पज हॉल में 10 से 11 अगस्त को, बास्केटबाल के लिए स्काई वर्ल्ड स्कूल सेक्टर-21 में 11 अगस्त को, बॉक्सिंग के लिए खेल परिसर सेक्टर-3 में 11 से 12 अगस्त को, फुटबाल के लिए 12 अगस्त को राजकीय महाविद्यालय कालका में, जिम्नास्टिक के लिए 11 से 12 अगस्त को मानव मंगल सेक्टर-11 में, हॉकी के लिए 11 से 12 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-7 में, हैंडबॉल के लिए 11 अगस्त को खेल परिसर सेक्टर-3 में, जूडो के लिए 11 से 12 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-6 में, कबड्डी के लिए 11 से 12 अगस्त को राजीव गांधी खेल परिसर नग्गल में होंगे।
लॉन टेनिस के लिए 11 से 12 अगस्त को खेल परिसर सेक्टर-3 में, तैराकी के लिए 11 से 12 अगस्त को खेल परिसर सेक्टर-3 को, टेबल टेनिस के लिए 11 से 12 अगस्त मल्टीपर्पज हॉल में, कुश्ती (ग्रीको रोमन) के लिए 11 अगस्त को वजन 4 से 7 बजे तक और 12 अगस्त को प्रतियोगिता ईश्वर अखाड़ा थापली मोरनी में, भारोत्तोलन के लिए 11 अगस्त को खेल परिसर सेक्टर-3 और वॉलीबाल के लिए 11 अगस्त को 3 बजे राजकीय महाविद्यालय कालका में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो खिलाड़ी उक्त प्रतियोगिता/ट्रायल में भाग लेना चाहते हैं उन खिलाड़ियों की जन्म तिथि की प्रमाणिकता (आधार कार्ड, जम्न प्रमाण पत्र, मैट्रिक प्रमाण पत्र व पासपोर्ट) में से कोई भी दस्तावेज होना आवश्यक है।