फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ban on new outsourcing appointments in departments, boards-corporations

सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों में नई आउटसोर्सिंग नियुिक्तयों पर रोक

Wed, 29 Sep 2021 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Ban on new outsourcing appointments in departments, boards-corporations
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों में आउटसोर्सिंग पर नई नियुक्तियां नहीं होंगी। सरकार ने मंगलवार को आउटसोर्सिंग नीति पार्ट-1 और 2 के तहत कर्मचारियों की नियुक्ति पर रोक लगा दी। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से ताजा आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, बोर्ड-निगमों के मुख्य प्रशासकों, प्रबंध निदेशकों, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार, सभी डीसी और एसडीएम को इस संबंध में पत्र भेज दिया है। सभी अधिकारियों को अपने दायरे के भीतर कोई नया कच्चा कर्मचारी न रखने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने को भी कहा है। इससे पहले सरकार ने 2015 और 2019 में अलग-अलग फैसले लेते हुए जनहित से जुडे़ खाली पदों पर बेहद जरूरी मामलों में आउटसोर्सिंग नीति पार्ट-2 के तहत नियुक्तियों की छूट दी थी। सी-डी श्रेणी के खाली स्वीकृत पदों के विरुद्घ विभागों के मुखिया कच्चे कर्मचार नियुक्त कर सकते थे। इसके लिए मुख्य सचिव और वित्त विभाग की मंजूरी लेना अनिवार्य किया गया था। सरकार ने अब इन आदेशों को वापस ले लिया है।
विज्ञापन

हाल ही में सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम गठित किया है। इसके तहत ही विभागों, बोर्ड-निगमों में आउटसोर्सिंग आधार पर भर्तियां होनी हैं। ठेकेदारी प्रथा खत्म करने और नियुक्तियों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए यह निर्णय लिया है। निगम ने अब तक अनुबंध आधार पर हुई नियुक्तियों का ब्योरा सभी विभागों, बोर्ड-निगमों से डेढ़ सप्ताह पहले ही मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरएमएस पर डाटा अपलोड की समीक्षा करेगी सरकार
प्रदेश सरकार एचआरएमएस यानि ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम पर अपलोड कर्मचारियों के डाटा की बुधवार को समीक्षा करेगी। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सभी विभागों के नोडल अधिकारियों की बैठक लेंगे। पहले यह बैठक हरियाणा निवास में होनी थी, इसे अब सेक्टर-17 स्थित नव सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में 3 बजे रखा है। सभी प्रशासनिक सचिवों व विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विभाग के नोडल अधिकारियों को ताजा रिकार्ड के साथ बैठक में भेजें। इसमें यह देखा जाएगा कि सरकार के आदेश के बाद कितने विभागों ने अपने कर्मचारियों का शत-प्रतिशत डाटा एचआरएमएस पर अपलोड कर दिया है। बोर्ड-निगमों के नोडल अधिकारियाें की बैठक जल्दी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed