{"_id":"5e10b1988ebc3e87f93a0523","slug":"bail-to-auto-driver-accused-of-rape-panchkula-news-pkl3620523198","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी ऑटो चालक को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोपी ऑटो चालक को मिली जमानत
विज्ञापन
चंडीगढ़। रेलवे स्टेशन से मोहाली स्थित अपने घर जा रही एक महिला से दुष्कर्म के आरोपी ऑटो चालक को जिला अदालत से जमानत मिल गई है। आरोपी मुकेश रामदरबार का रहने है। आरोप के मुताबिक, मुकेश बहाने से महिला को अपने घर ले गया और दो दिन तक दुष्कर्म किया।
जिला अदालत में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील दानिश्वर अली और मोहम्मद उजैर ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके साथ दो दिन तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। दो दिन तक महिला एक घर में रही तो शोर क्यों नहीं मचाया। महिला के पास मोबाइल फोन भी था। ऐसे में उसने मदद के लिए किसी को फोन क्यों नहीं किया। वकील ने कोर्ट में दलील दी कि ऑटो चालक को झूठा फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि महिला अपना एक बैग ऑटो में भूल आयी थी जिसे चालक मुकेश वापस करने गया था।
बता दें कि मामला 5 और 6 जुलाई 2018 का है। रात तीन बजे पीड़ित महिला रेलवे स्टेशन पर अपनी तीन साल की बेटी के साथ मौजूद थी। वह मोहाली स्थित अपने घर जाने के लिए मुकेश के ऑटो में बैठी। महिला का आरोप है कि मुकेश ने उनसे कहा कि बच्ची को ब्रेकफास्ट करवा दीजिए, मेरा घर पास में ही है। इसके बाद वह उन्हें रामदरबार स्थित अपने घर ले गया और वहां अगले दो दिन उसने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह उसे घर छोड़ गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर मुकेश को गिरफ्तार किया था।