फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   badminton

अनुपमा उपाध्याय, कार्तिक जिंदल ने फाइनल में लहराया अपनी जीत का परचम

Mon, 30 Sep 2019 01:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
badminton
पंचकूला सेक्टर 3 के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में नॉर्थ जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के दौरान श - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। योनेक्स सनराइज कैंडोर टेकस्पेस नॉर्थ जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले शनिवार को सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में खेले गए। अंडर-19 आयु वर्ग में हरियाणा ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में हरियाणा के कार्तिक जिंदल ने एक कड़े मुकाबले में तीन सेटों में चंडीगढ़ के अभिषेक सैनी को 2-1 से पराजित किया।
विज्ञापन

फाइनल एकल महिला फाइनल मुकाबले में अनुपमा उपाध्याय ने लिखिता श्रीवास्तव को 21-16, 21-18 से हरा दिया। वहीं हर्ष चपलोत ने नितिन कुमार को 21-17, 21-19 से हराया। डबल्स के मुकाबले में खुशी गुप्ता, लिखिता श्रीवास्तव की जोड़ी ने नितिका, रिद्धि कौर तूर को 21-16, 21-15 से हराया दिया। देवइंदर सिंह बग्गा, ईशान दुग्गल की जोड़ी ने हर्ष चपलोत, शुभम पटेल की जोड़ी को 21-15, 21-17 से हराया।
विज्ञापन

एकल पुरुष मुकाबले में कार्तिक जिंदल ने अभिषेक सैनी को 21-19, 18-21, 21-16 से हराया। वहीं मिश्रित डबल्स के मुकाबले में रवि, साक्षी गहलावत की जोड़ी ने हर्ष राणा, खुशी गुप्ता की जोड़ी को 23-21, 21-19 से हराया। हार्दिक मक्कड़, शिवानी संतोष सिंह की जोड़ी ने प्रेम सिंह, प्रियंका कुमावत को 16-21, 21-12, 21-11 से हराया दिया। ध्रुव गुप्ता, काव्या गुप्ता की जोड़ी ने साक्षी गहलावत, तनवी ठाकुर की जोड़ी को 21-15, 21-12 से हराया। गौरव देसवाल, उत्कर्ष अरोड़ा की जोड़ी ने प्रेम सिंह, राजेश वर्मा की जोड़ी को हराकर फाइनल में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 खिलाड़ियों ने लिया भाग
नॉर्थ जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के मुकाबले में चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर की टीमों के 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ओवरऑल चैंपियनशिप दिल्ली ने हासिल की। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष व भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
अंतरराज्यीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण ने कहा कि उन्हें खुशी है कि पंचकूला में उत्तर क्षेत्र अंतरराज्यीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया है। उन्होंने हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से सभी राज्यों के खिलाड़ियों का पंचकूला में ठहरने व रहने की व्यवस्था करने पर देवेंद्र सिंह की टीम को विशेष रूप से बधाई दी। सभी अतिथियों को व अन्य राज्य से आए एसोसिएशनों के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के निदेशक भूपेंद्र सिंह, बैडमिंटन एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (लीगल) संजय यादव, एसोसिएशन के जरनल सेक्रेटरी अजय सिंघानिया, पंचकूला जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed