फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Attempt to claim insurance using forged documents in the name of Vedanta Hospital

Panchkula News: वेदांता अस्पताल के नाम पर फर्जी दस्तावेज से बीमा क्लेम का प्रयास

Wed, 07 Oct 2026 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Attempt to claim insurance using forged documents in the name of Vedanta Hospital
पंचकूला। एमडीसी स्थित वेदांता अस्पताल के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बीमा कंपनी से क्लेम लेने की कोशिश का मामला सामने आया है। एमडीसी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चिकित्सक डॉ. एपी सांवरिया ने शिकायत में बताया कि शिवालिक एजुकेशन ट्रस्ट की एमडीसी स्थित इमारत के एक हिस्से में वेदांता के नाम से यूनिट चलाने की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार 10 मार्च 2023 को एक व्यक्ति चार मरीजों के इलाज से जुड़े बिलों के सत्यापन के लिए अस्पताल पहुंचा। उसने खुद को दिल्ली की ओरेकल कंपनी का जांच एजेंट बताया। रिकॉर्ड जांचने पर चारों मरीजों का अस्पताल में इलाज नहीं मिला। आरोप है कि फर्जी लेटरहेड, मुहर और ई-मेल से उपचार और भर्ती के दस्तावेज तैयार कर बीमा क्लेम लेने का प्रयास किया गया। शिकायतकर्ता ने 15 जून 2026 को डीसीपी कार्यालय में शिकायत दी। जांच रिपोर्ट में करमजीत कौर, शशिकला, दयालो देवी और लालजी सिंह के नाम सामने आए। मंजूरी के बाद केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed