फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Assistant-Sub Inspector arrested for taking bribe of Rs 1.55 lakh

Panchkula News: 1.55 लाख रुपये रिश्वत लेने वाला सहायक-सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Thu, 21 Aug 2025 12:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Assistant-Sub Inspector arrested for taking bribe of Rs 1.55 lakh
मोहाली। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने थाना सोहाना, अब थाना खरड़ सिटी में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर ओम प्रकाश को 1.55 लाख रुपये रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मोहाली निवासी एक शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज कराई ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद उक्त पुलिस कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के अनुसार, गुरजीत सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ सोहाना थाने में पुलिस केस दर्ज किया गया था। उस मुकदमे के जांच अधिकारी सहायक-सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ने केस रद्द करने के बदले 2.50 लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। इसके बाद उक्त पुलिस कर्मचारी ने शिकायतकर्ता से इस उद्देश्य के लिए 1.55 लाख रुपये रिश्वत के रूप में प्राप्त किए थे।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि पूरी तरह जांच करने के बाद शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके उपरांत विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी सहायक-सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो पुलिस थाना, एसएएस नगर, पंजाब, मोहाली में मुकदमा दर्ज किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई गई जीरो-सहनशीलता नीति के प्रति ब्यूरो की प्रतिबद्धता है और यह गिरफ्तारी भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के ब्यूरो के दृढ़ इरादे को दर्शाती है, चाहे उसका दर्जा या पद कोई भी क्यों न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed