फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Asaduddin appointed district head and Lachhiram district secretary

तीसरी बार बने लच्छीराम जिला सचिव व असदुद्दीन जिला प्रधान

Tue, 15 Feb 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Asaduddin appointed district head and Lachhiram district secretary
बरवाला। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा जिला पंचकूला इकाई की 13 सदस्यीय कमेटी का चुनाव यूनियन के जिला प्रधान असदुद्दीन की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से असदुद्दीन को जिला प्रधान, लच्छीराम को जिला सचिव, जयचंद को कैशियर, मेहर चंद और सुखदेवी को सह सचिव, प्रवीण कुमार और आशा को उपप्रधान, सुरेंद्र गुप्ता, खुशीराम, हेतराम, रामचंद्र, सोमनाथ को सदस्य के रूप में चुना गया है। जिला सचिव लच्छीराम का कहना है कि जब से बीजेपी जेजेपी गठबंधन की सरकार आई है, तब से लेकर आज तक निर्माण मजदूर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों को अभी तक कन्यादान, मृत्यु मुआवजा, छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिल रही है। अधिकारी मनमर्जी की शर्त लगाकर निर्माण मजदूरों के भरे फार्म को रिजेक्ट कर रहे हैं। जिला सचिव ने कहा कि अब वे गांव-गांव जाकर निर्माण मजदूरों को इकट्ठा करके मार्च के दूसरे सप्ताह में बड़े आंदोलन की घोषणा करेंगे। 28 और 29 मार्च को दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को शामिल होकर सफल बनाने का आह्वान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed