फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Arms smuggling... wanted criminal arrested from Yamunanagar

Panchkula News: हथियार तस्करी... इनामी बदमाश यमुनानगर से गिरफ्तार

Mon, 22 Sep 2025 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Arms smuggling... wanted criminal arrested from Yamunanagar
पंचकूला। हथियार तस्करी और फायरिंग साजिश मामले में पुलिस की क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने यमुनानगर निवासी 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश फरमान को गिरफ्तार किया है। फरमान पिछले लंबे समय से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर प्रीतम, एएसआई धनीराम और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने 20 सितंबर को लक्कड़ मंडी यमुनानगर से फरमान को गिरफ्तार किया है। फरमान के खिलाफ थाना रायपुररानी केस दर्ज है। इसके अलावा उस पर आर्म्स एक्ट के 5 और गंभीर मुकदमे दर्ज हैं जिनमें हत्या के आरोपी को पनाह देना भी शामिल है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसका चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन


आरोपी ने हथियार किया था सप्लाई

दिसंबर 2022 में पंचकूला के व्यापारी विनय गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी फॉर्च्यूनर कार पर फायरिंग की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले यमुनानगर निवासी बसंत और अंबाला निवासी जसबीर को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक पिस्तौल और 6 कारतूस बरामद किए थे। इसके बाद इंद्रजीत, शंटी और साहिल अल्वी को भी पकड़ा गया। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ था कि फायरिंग की साजिश खुद व्यापारी विनय गुप्ता ने ही रची थी। उसने हथियार लाइसेंस हासिल करने के लिए गाड़ी पर गोली चलवाने की योजना बनाई थी। बाद में पुलिस ने विनय गुप्ता को भी झूठी शिकायत और अपराध की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया। डीसीपी क्राइम ने बताया कि इस पूरे मामले में अब तक 6 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे। फरमान सातवां आरोपी हैजो काफी समय से फरार था। उसकी गिरफ्तारी से अन्य संबंधित आरोपियों और पूरे नेटवर्क का भी खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed