{"_id":"6886419a852f308c1d0e0506","slug":"armed-robbers-looted-a-family-by-taking-them-hostage-panchkula-news-c-70-1-spkl1012-103710-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हथियारबंद लुटेरों ने परिवार को बंधक बनाकर की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हथियारबंद लुटेरों ने परिवार को बंधक बनाकर की लूट
Sun, 27 Jul 2025 08:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sun, 27 Jul 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
टांडा उड़मुड (होशियारपुर)। टांडा के गांव पत्ती फिरोज में शनिवार रात पांच से छह हथियारबंद लुटेरों ने एक परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाश घर से नकदी, गहने व अन्य सामान ले गए। लुटेरों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा।
वारदात रात करीब एक बजे की है। हथियारबंद लुटेरों ने पत्ती फिरोज में कर्मजीत सिंह के घर पर धावा बोल दिया। परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा और घर में तोड़फोड़ की। लुटेरे एक चेन, एक कंगन, 3 हजार रुपये, अमेरिकी डॉलर, दो बालियों का एक सेट और अन्य सामान लूट ले गए। लुटेरों ने हमला कर कर्मजीत की पत्नी दलजीत कौर के हाथ-पैर तोड़ दिए। लुटेरों के पास पिस्तौल, तेजधार हथियार और बेसबॉल के बल्ले थे।
वारदात की सूचना पर डीएसपी टांडा दविंदर सिंह बाजवा, थाना प्रमुख टांडा गुरजिंदरजीत सिंह नागरा और चौकी इंचार्ज बस्ती बोहरा राजेश कुमार की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। दविंदर सिंह बाजवा ने बताया कि पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है। टांडा पुलिस ने कर्मजीत सिंह के बयान के आधार पर केस दर्ज किया है। दूसरी ओर पूर्व कैबिनेट मंत्री संगत सिंह गिलजियां ने टांडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती दलजीत कौर का हालचाल जाना। उन्होंने एरिया में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई।