फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Approval for repair of 4465 km of rural roads

4465 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत को मंजूरी

Sat, 30 Jul 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Approval for repair of 4465 km of rural roads
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को पंजाब मंडी बोर्ड को राज्य की 4465 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों को चौड़ा करने, अपग्रेड और मजबूत करने के लिए विशेष मुहिम शुरू करने को हरी झंडी दे दी। यह फैसला मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर बोर्ड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए लिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने 692 करोड़ रुपये की लागत से 4465 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत की मंजूरी देते हुए कहा कि ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत करना समय की मुख्य जरूरत है। पंजाब को साफ-सुथरा, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने 1000 किलोमीटर से अधिक सड़कों के साथ-साथ हरी पट्टी विकसित करने की भी मंजूरी दे दी। उन्होंने पंजाब मंडी बोर्ड को इन सड़कों के आसपास दो लाख पौधे लगाने और इसके बाद दो साल तक इसकी देखभाल करने को सुनिश्चित बनाने के लिए कहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बोर्ड के इन प्रयासों की सराहना भी की कि 12.35 लाख किसानों की आधार नंबर आधारित ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पहले ही की जा चुकी है। इस मौके पर कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेणु प्रसाद, अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास सरवजीत सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव रवि भगत भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed