फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Applications are invited for 340 posts of Veterinary Surgeon in HPSC .

हरियाणा : एचपीएससी में वेटरनेरी सर्जन के 340 पदों के लिए मांगे आवेदन

Wed, 24 Nov 2021 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Applications are invited for 340 posts of Veterinary Surgeon in HPSC .
चंडीगढ़। एचसीएस प्री और डेंटल सर्जन भर्ती को लेकर विवादों में घिरे हरियाणा लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को पशुपालन विभाग में 340 पदों पर वेटरनरी सर्जन के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। 24 नवबंर से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे और 21 दिसंबर आवेदन की अंतिम तिथि होगी। एचपीएससी द्वारा जारी किए पत्र के अनुसार, इनमें सबसे अधिक सामान्य वर्ग के 181, एससी के लिए 71, बीसीए 36, बीसी बी 18 और ईडब्ल्यूएस के लिए 34 पद आरक्षित होंगे। आवेदक की उम्र 22 से नीचे और 42 से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकार के निर्णय के अनुसार, एससी, बीसी और अन्य श्रेणियों को 5 साल की छूट रहेगी। सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए फीस 1000 रुपये, महिलाओं के लिए 250 और एससी और बीसी वर्ग के लिए 250 रुपये फीस रहेगी। दिव्यांगों के लिए कोई फीस नहीं रखी गई है। गौरतलब है कि इस समय एचपीएससी विवादों में चल रहा है और उप सचिव अनिल नागर गिरफ्तार लाखों रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed