फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Apexsha welfare society, Apexsha will providing complete devlopment work in panchkula

अपेक्षा ने अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराने का बीड़ा उठाया

Mon, 11 Jul 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ पंचकूला
ब्यूरो, अमर उजाला/ पंचकूला Updated Mon, 11 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Apexsha welfare society, Apexsha will providing complete devlopment work in panchkula
बैठक - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-1 स्थित रेड बिशप होटल में रविवार को अपेक्षा वेलफेयर सोसायटी (रजि.) ने शहर के अधूरे विकास कार्यों को लेकर बैठक की। इसकी अध्यक्षता सीमा भारद्वाज ने की। इस दौरान सभी समाजसेवियों ने सर्वसम्मति से सोसायटी की प्रधान पद की जिम्मेदारी सीमा भारद्वाज को दी।
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक चली बैठक में बारिशों में की जा रही सड़कों की रीकार्पेटिंग का मुद्दा मुख्य रहा। इस मौके पर सीमा भारद्वाज ने कहा कि पंचकूला जिला को लंबे अरसे से विकास कार्यों में विलंब की शिकायत रही है। इसको लेकर रविवार को अपेक्षा वेलफेयर सोसायटी के सभी सदस्यों ने विकास संबंधी सभी परेशानियों का हल ढूंढने के लिए नीति बनाई। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों से बारिशों में चल रही सड़कों की रीकार्पेटिंग के बारे में पूछा जाएगा कि इन दिनों में सड़क का काम कैसे किया जा रहा है। विशेषज्ञों से मिली जानकारी के मुताबिक बारिशों में बनाई जाने वाली सड़कें कुछ दिन बाद फिर टूट जाएंगी। फिर इन पर इतना पैसा क्यों बर्बाद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान पी कोहली, एसके नैय्यर, सुनील वशिष्ठ, मिनाक्षी और अन्य सदस्यों ने सीमा भारद्वाज को समस्याएं बताईं। लोगों ने कहा कि शहर में इन दिनों लावारिस कुत्तों, मच्छरों व अतिक्रमणकारियों के कारण स्थिति बहुत ज्यादा खराब है। इससे निपटने के लिए प्रशासन के दावे खोखले साबित हुए हैं। 


इस पर नवनियुक्त प्रधान सीमा भारद्वाज ने कहा कि सड़कों की रीकार्पेटिंग, अतिक्रमण संबंधी मामले से पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता को अवगत करवाएंगे। अन्य समस्याओं को लेकर संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों के समक्ष जाएंगे। सोसायटी के सदस्यों ने कहा कि पूर्व निगम कमिश्नर जगदीप ढांडा के कार्यकाल में पंचकूला के विकास कार्यों ने गति पकड़ी ही थी कि उनका तबादला कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed