{"_id":"626ee6c4b54ed217a93784e9","slug":"anti-social-elements-have-no-place-in-punjab-aap-panchkula-news-pkl449344821","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज विरोधी तत्वों की पंजाब में कोई जगह नहीं: आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज विरोधी तत्वों की पंजाब में कोई जगह नहीं: आप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पटियाला हिंसा मामले के मास्टर माइंड बरजिंदर सिंह परवाना के गिरफ्तार होने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब पुलिस की त्वरित कार्रवाई की बदौलत परवाना को मात्र 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया।
रविवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कंग ने कहा कि परवाना ने ही घटना की पूरी साजिश रची थी। अब तक इस मामले में छह प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और घटना के लिए जिम्मेदार नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आप प्रवक्ता ने कहा कि जो लोग भी राज्य की शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद पूरी स्थिति पर नजर बनाई रखी और तुरंत आवश्यक कार्रवाई की, जिसके कारण हालात को बहुत जल्द नियंत्रित कर लिया गया। पंजाब की शांति, भाईचारे और राष्ट्रीय अखंडता में बाधा डालने वाली कोई भी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कंग ने कहा कि पंजाब को खालिस्तान या इस तरह के पंजाब विरोधी बयान की जरूरत नहीं है, आज पंजाब को प्रगति के रास्ते पर वापस लाने की जरूरत है। युवाओं और किसानों को बचाने की जरूरत है। पंजाब के पानी और प्राकृतिक संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब को सही दिशा में ले जाने के लिए माफिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार जो लगातार कार्रवाई कर रही है उससे, कुछ लोगों की राजनीतिक दुकानें व अवैध कारोबार बंद हो रहे हैं। इस वजह से कुछ लोग ऐसे गतिविधियों को अंजाम देकर विकास कार्यों से सरकार और लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंजाब में इस तरह की हिंसक व सामाजिक गतिविधियां कभी सफल नहीं होंगी। मान सरकार पंजाब के लोगों के आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को भी नहीं बख्शेगी।