फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Amar Ujala to set up a pension camp for newspaper distributors tomorrow

समाचार पत्र वितरकों के लिए कल पेंशन शिविर लगाएगा अमर उजाला

Wed, 20 Jan 2021 01:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala to set up a pension camp for newspaper distributors tomorrow
पंचकूला। कड़ाके की ठंड हो या फिर बारिश, हर मौसम में घर-घर अमर उजाला पहुंचाने वाले समाचार पत्र वितरकों के लिए वीरवार 21 जनवरी को अमर उजाला और श्रम विभाग की तरफ से पेंशन योजना पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 स्थित प्लॉट नंबर-49 अमर उजाला कार्यालय में सुबह 11 से शाम पांच बजे तक लगाया जाएगा। शिविर में उप श्रमायुक्त नवीन शर्मा विशेष तौर पर शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत 60 वर्ष की आयु के बाद 3000 रुपये की मासिक पेंशन देने का प्रावधान है। इसके लिए 55 से लेकर 60 वर्ष की आयु तक 200 रुपये का मासिक प्रीमियम जमा करना होगा। इस योजना का लाभ 15 हजार रुपये से कम मासिक वेतन पाने वाले असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी, श्रमिक और दूसरे कामगारों को दिया जाना है। अमर उजाला की पहल पर समाचार पत्र वितरकों को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। पेंशन की किसी दूसरी योजना में पहले से पंजीकरण करा चुके लोग इसके पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन

18 से 40 वर्ष तक के वितरक करा सकते हैं पंजीकरण
योजना में पंजीकरण करवाने की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। योजना के तहत प्रावधान है कि पेंशनर की मृत्यु होने पर उसके जीवन साथी को 50 फीसदी पेंशन दी जाएगी। अमर उजाला की ओर से आयोजित शिविर में समाचार पत्र वितरक पंजीकरण करवाकर पेंशन रूपी आर्थिक सुरक्षा देने वाली इस योजना से अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए लाने होंगे ये कागजात
पंजीकरण कराने के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक की मूल व छाया प्रति और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। इसी मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा, जिससे पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होगी। निर्धारित प्रीमियम की किस्त भी जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed