{"_id":"613287188ebc3ee5310561bb","slug":"allotment-of-places-to-111-street-vendors-pkl-office-news-pkl425612923","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रॉ निकाल 111 स्ट्रीट वेंडर्स को जगह अलॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रॉ निकाल 111 स्ट्रीट वेंडर्स को जगह अलॉट
विज्ञापन
ड्रॉ के दौरान लाइन में लगे वेंडर्स।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। शहर में 111 स्ट्रीट वेंडर को साइट अलॉट करने के लिए शुक्रवार को ड्रॉ निकाला गया। वेंडरों से ही ड्रॉ की पर्ची निकलवाई गई। संयम गर्ग ने साइट मिलने पर सभी वेंडरों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने साइट पर बैठने और निगम द्वारा तय नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
111 वेंडर्स को सेक्टर-2, 4, 8, 15, 19 में साइट अलॉट की गई है। सेक्टर-2 में आजतक साइट तैयार नहीं हो पाई है, जबकि दो ड्रॉ निगम की ओर से करवाए जा चुके हैं। सेक्टर-12 में वेंडर्स साइट के खिलाफ यहां की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन कोर्ट में चली गई है, जिसके हाईकोर्ट ने कहा था कि आरडब्ल्यूए निगम के पास जाए। इसके बाद निगम के अधिकारियों ने इस समस्या का हल नहीं निकाला है। इस कारण अब तक यहां पर वेंडर्स बैठ नहीं पा रहे। सेक्टर-12 के लिए फरवरी मेें ड्रॉ हुआ था, उन्हें यहां बैठने नहीं दिया गया। शुक्रवार को ड्रॉ में इसीलिए सेक्टर-12 को शामिल नहीं किया गया था।
बाकी सेक्टरों के वेंडर्स को बिठाने के लिए निगम द्वारा साइट अप्रूवल भी नहीं दी गई है, इसलिए आने वाले दिनों में अन्य सेक्टरों में वेंडर्स को बिठाने का विवाद बढ़ सकता है। साथ ही अतिक्रमण मुक्त होना इस परिदृश्य में असंभव नजर आ रहा है। सेक्टर-19 के लिए निगम की ओर से अब तक 5 ड्रॉ निकाले जा चुके हैं, लेकिन यदि साइट की बात करें, तो एक भी वेंडर साइट पर नहीं बैठा है। इस दौरान नगर निगम के संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग, ईओ कुलदीप मलिक, एक्सईएन संजीव गुप्ता, सीनियर अकाउंट ऑफिसर धर्मपाल वर्मा, एसडीओ राजकुमार शर्मा, हरेंद्र सेठी, पार्षद जय कौशिक, गौतम प्रसाद, वेंडर प्रतिनिधि किरण, सुमित कुमार भी उपस्थित थे।