{"_id":"5e4d738b8ebc3ef25766ec86","slug":"all-holidays-are-cancel-except-maternity-leave-in-hsspp-panchkula-news-pkl367044983","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएसएसएसपीपी में मातृत्व अवकाश को छोड़कर सभी छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएसएसएसपीपी में मातृत्व अवकाश को छोड़कर सभी छुट्टियां रद्द
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने विद्यार्थियों की पढ़ाई के मद्देनजर दो बड़े निर्णय लिए हैं। बोर्ड परीक्षाओं के कारण हरियाणा राज्य स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद यानि एचएसएसपीपी ने सभी अतिरिक्त खंड रिसोर्स समन्वयकों और खंड रिसोर्स पर्सन की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। सिर्फ मातृत्व अवकाश ही जारी रहेगा। इसके अलावा स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के शैक्षणिक सत्र के बीच विदेश दौरों पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अब शिक्षक गर्मियों की छुट्टियों के दौरान ही विदेश जा सकेंगे। सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की पढ़ाई को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है।
निदेशक सेकेंडरी शिक्षा पी अमनीत कुमार की ओर से सभी डीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षकों, हेडमास्टर व प्रिंसिपल को बीच सत्र में विदेश दौरे पर जाने की अनुमति न दें। सिर्फ गर्मियों के अवकाश में ही विदेश जाने की मंजूरी दी जाए। इन आदेशों को सख्ती से स्कूलों में लागू करें। शिक्षकों के बीच सत्र में लंबी छुट्टी जाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई खराब होती है, जिसका असर बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम पर भी पड़ता है। इसलिए अगर कोई शिक्षक, प्रिंसिपल या हेडमास्टर विदेश जाने की योजना बना रहा है या आवेदन किया है तो उसे ताजा निर्णय ये अवगत करा दिया जाए। राज्य स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के परियोजना निदेशक डॉ. रजनीश गर्ग ने सहायक खंड रिसोर्स समन्वयकों व खंड रिसोर्स पर्सन को निर्देश दिए हैं कि वे अगर छुट्टी पर हैं तो तुरंत डयूटी पर लौट आएं। अगर छुट्टी के लिए आवेदन किया है तो मंजूरी नहीं मिलेगी। बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अगर इन आदेशों पर अमल नहीं किया गया तो डिफाल्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी जिला परियोजना समन्वयकों व बीईईओ को निर्देश दिए हैं कि वे आदेशों की अनुपालना रिपोर्ट एक सप्ताह में भेजना सुनिश्चित करें।