फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   All employees union will protest against the promise

सर्व कर्मचारी संघ वादाखिलाफी के विरोध में करेगा प्रदर्शन

Fri, 09 Apr 2021 01:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
All employees union will protest against the promise
पंचकूला। सर्व कर्मचारी संघ सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में 18 अप्रैल को गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के अंबाला कैंट स्थित आवास का घेराव करेगा। इस प्रदर्शन में पंचकूला समेत प्रदेश के हर जिले से बड़ी संख्या में कर्मचारी मांगों को लेकर शामिल होंगे।
विज्ञापन

नौकरी से हटाए गए कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लेने, कच्चे कर्मचारियों को नीति बनाकर पक्का करने, एनपीएस को खत्म कर पुरानी पेंशन बहाल करने, डीए व एलटीसी को बहाल करने समेत अन्य मांगों को लेकर लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों के निवास व कार्यालयों पर प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

बिजली- रोडवेज कर्मियों से किया संपर्क
जनसंपर्क अभियान के लगातार तीसरे दिन मंडी बोर्ड, पैक्स, बिजली व रोडवेज में बैठक कर कर्मचारियों से संपर्क किया गया। सरकार की एसईटीसी कंप्यूटर टेस्ट, प्री-मैच्योर रिटायरमेंट व प्रमोशन में टेस्ट जैसी नीतियों से कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारी नेताओं ने जहां केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की है, वहीं जनता की आवाज को दबाने के लिए बनाए गए संपत्ति क्षति वसूली कानून के लिए भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की कड़ी निंदा की है। जनसंपर्क टीम में सतीश सेठी, विजय पाल, रणधीर राघव व श्रवण कुमार जांगड़ा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed