फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   airport light point accident

हरियाणा रोडवेज को ओवरटेक करते दौरान होंडा सिटी पलटी, बड़ा हादसा टला

Tue, 17 Sep 2019 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
airport light point accident
hallomajra or Airport light point ke bich haryana roadways or car ke bich hui takkar ke baad Car palti hui
चंडीगढ़। एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट के नजदीक हरियाणा रोडवेज को ओवरटेक करते हुए एक होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार 50 से 55 सवारियां थीं। हालांकि, उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। कार चालक बाल-बाल बच गया। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना सोमवार शाम करीब 6.30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह अपने काम से जा रहा था। एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास पहुंचा तो होंडा सिटी कार हरियाणा रोडवेज को ओवरटेक कर रही थी। इस दौरान कार का बैलेंस बिगड़ गया और अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-31 थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार हरियाणा रोडवेज दिल्ली से चंडीगढ़ आ रही थी और बस में करीब 50 से 55 सवारियां थीं। वहीं, होंडा सिटी कार चालक जीरकपुर से मोहाली जा रहा था। एयरपोर्ट लाइट पर पहुंचा तो ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हो गया। बताया गया कि हादसे के बाद होंडा कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस दोनों चालकों का बयान दर्ज करने में जुटी हुई है। बता दें कि घटना के बाद देखते ही देखते वहां जाम लगना शुरू हो गया, जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed