{"_id":"6ac8024418eeb9c8a803d4c7","slug":"agrasen-jayanti-celebrations-on-the-11th-will-convey-a-message-of-social-unity-and-service-panchkula-news-c-87-1-pan1001-142369-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 11 को अग्रसेन जयंती समारोह, सामाजिक एकता और सेवा का संदेश देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 11 को अग्रसेन जयंती समारोह, सामाजिक एकता और सेवा का संदेश देंगे
विज्ञापन
पंचकूला। सर्व अग्रवाल समाज के सहयोग से अग्रमठ ट्रस्ट पंचकूला के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 का आयोजन 11 अक्टूबर को अग्रवाल भवन सेक्टर-16 में शाम 6 बजे से किया जाएगा। प्रधान सुरेश गर्ग ने बताया कि समारोह में समाज की विशिष्ट हस्तियां और गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महाराजा अग्रसेन के एक ईंट-एक रुपया सिद्धांत के साथ सामाजिक एकता, सहयोग, सेवा और समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के स्वागत से होगी। इसके बाद दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रात 8:30 बजे मुख्य वक्ता विचार रखेंगे और 9 बजे सम्मान समारोह होगा। इसके बाद सामूहिक रात्रि भोज आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों ने समाज के लोगों से परिवार सहित समारोह में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श समानता, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणा देते हैं। आयोजन को लेकर समाज में उत्साह है।