फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Action: Preparing to show black flags to Vis President, Police took the farmers to the police station, left in the evening

कार्रवाई : विस अध्यक्ष को काले झंडे दिखाने की तैयारी, पुलिस ने किसानों को थाने पहुंचाया, शाम को छोड़ा

Thu, 05 Aug 2021 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Action: Preparing to show black flags to Vis President, Police took the farmers to the police station, left in the evening
बरवाला। गांव खटौली में तिरंगा यात्रा को लेकर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के आने की भनक लगते ही किसान आंदोलन में भाग ले रहे किसान उन्हें काले झंडे दिखाने के लिए जलौली टोल प्लाजा पर एकत्रित हो गए। किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में जमकर सरकार के प्रति नारेबाजी प्रकट की। खटौली जाने से पहले ही पुलिस ने उनको पुलिस की गाड़ियों में भरकर चंडीमंदिर थाने पहुंचा दिया।
विज्ञापन

बाद में सबको छोड़ दिया गया। वहीं अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर जलौली टोल प्लाजा और खटौली सहित क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती रही। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान नरेन्द्र सिंह ने बताया कि जब तक सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती, तब तक सरकार के मंत्रियों का विरोध जारी रहेगा। इस दौरान किसान वकील सिंह बरवाला, गुरदास अलीपुर सहित काफी संख्या में किसान नेता व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed