फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accident: Delhi resident's BMW car caught fire

हादसा : दिल्ली निवासी की बीएमडब्ल्यू कार में लगी आग

Mon, 21 Mar 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Accident: Delhi resident's BMW car caught fire
पंचकूला। गांव सकेतड़ी के पास रविवार दोपहर को अचानक एक बीएमडब्ल्यू कार में आग लग गई। कार मालिक और स्थानीय लोगों की तरफ से तुरंत मामले की सूचना पुलिस और फायर विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही कार का इंजन, आगे के टायर, डैशबोर्ड, बंपर समेत अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन

कार में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। सकेतड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज प्रवीण ने बताया कि दिल्ली नंबर की बीएमडब्ल्यू कार के इंजन में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक आग लग गई। समय रहते कार में सवार दो लोग बाहर निकल गए। कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। पुलिस के अनुसार दिल्ली निवासी अनिल कुमार सकेतड़ी में जमीन देखने आए थे। सकेतड़ी आने से पहले उन्होंने सुखना लेक के समीप किसी पेट्रोल पंप पर कार का टैंक फुल करवाया।
विज्ञापन

इसके बाद सकेतड़ी पहुंचे। सकेतड़ी पहुंचते ही कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। चालक ने बाहर निकलकर कार का बोनट खोला तो वहां इंजन में आग लगी थी। चालक ने कार के भीतर रखे पानी की बोतल से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग नहीं बुझी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed