फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   accident businessman

तेजरफ्तार बस की टक्कर से कार सवार की मौत

Tue, 01 Oct 2019 02:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
accident businessman
चंडीगढ़। सेक्टर-46/47-48/49 लाइट प्वाइंट के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से कार सवार एक बिजनेसमैन की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बिजनेसमैन एक पार्र्टी से वापस अपने घर लौट रहा था। मृतक की पहचान लुधियाना के खन्ना निवासी साहिल (26) के रूप में हुई है। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा निवासी आरोपी बस चालक सुनील कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार देर रात करीब 2 बजे का है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-46/47-48/49 लाइट प्वाइंट के पास तेज रफ्तार बस और कार सवार की टक्कर हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार घायल हो नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि साहिल एक बिजनेसमैन है और वह पंचकूला में अपने दोस्त के पास पार्टी में आया था। पार्टी को अटेंड कर शनिवार देर रात करीब 2 बजे वह अपनी वरना कार नंबर (सीएच-01बीवी-8221) से वापस अपने घर लौट रहा था। सेक्टर-46/47-48/49 लाइट प्वांइट के पास पहुंचा तो बस नंबर (एचपी-63-7554) से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और साहिल बेहोश हो गया। शोरशराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed