फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   AAP will encircle CM housing against agricultural laws and lathi charge on farmers

कृषि कानूनों और किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में आप करेगी सीएम आवास का घेराव

Sat, 10 Oct 2020 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
AAP will encircle CM housing against agricultural laws and lathi charge on farmers
पंचकूला। कृषि कानूनों को वापस लेने, पिपली और सिरसा में किसानों पर लाठी चार्ज करने के मामले में आप 11 अक्तूबर को सुबह 11 बजे करनाल स्थित मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आवास का घेराव करेगी। यह जानकारी राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी हरियाणा के सहप्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि फसल की आवक के मुकाबले खरीद न के बराबर हो रही है। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने और गेट पास के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। सरकार नमी का बहाना बनाकर फसल खरीदने से इनकार कर रही है। जितनी भी खरीद हो रही है, उसमें भी किसानों को एमएसपी नहीं मिल पा रही है। इसके चलते मजबूरी में किसान आने-पौने दामों पर अपनी फसल प्राइवेट एजेंसियां को बेच रही है। निजी एजेंसियां किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें लूट रही है। सुशील गुप्ता ने प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार पर निशाना साधकर कहा कि हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। अब आम आदमी पार्टी 11 अक्तूबर सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी। इस मौके पर बीके कौशिक संयोजक उत्तरी हरियाणा, कृष्णा अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष मध्य हरियाणा,, सुरेंद्र राठी संयोजक जिला पंचकूला, शंकर सागर, नसीब सिंह, जसबीर जस्सी, जगमोहन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed