फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   AAP announced 121 candidates for civic elections.

आप ने निकाय चुनाव के लिए 20 नगर निकायों के 121 उम्मीदवारों की घोषणा की

Tue, 26 Jan 2021 02:08 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
AAP announced 121 candidates for civic elections.
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने फरवरी में होने वाले नगर निगम, नगरपालिका समिति और नगर पंचायत चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी मुख्यालय से जारी संयुक्त बयान में आप के पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान ने 20 निकायों के 121 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
विज्ञापन

सोमवार को जारी हुई सूची में रय्या, सुल्तानपुर लोधी, कोटकपूरा, मोगा, पातरां, मालेरकोटला, डेराबस्सी, मंडी गोबिंदगढ़, जैतो, फरीदकोट, अमरगढ़, अहमदगढ़, जीरकपुर, श्री हरगोबिंदपुर, गुरु हरसहाय, जीरा, मौड़, मुक्तसर, भिखीविंड और जंडियाला गुरु नगर निकाय के नाम शामिल हैं। सूची जारी करने के मौके पर आप नेताओं ने कहा कि इस बार लोगों के पास योग्य और ईमानदार पार्षदों का चुनाव कर अपने शहरों में बदलाव लाने का सुनहरा अवसर है। आप नेताओं ने कहा कि पार्टी अपने चुनाव चिह्न ‘झाड़ू’ के साथ अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। हम शहर की गंदगी के साथ-साथ राजनीतिक गंदगी को भी साफ करेंगे और प्रदूषणमुक्त शहर बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed