फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   aap, aam admi party, aap camp in kurukshetra, kumar vishwas, manish sisodia, kurukshetra, panchkula

कुरुक्षेत्र में 'आप' का 3 दिवसीय शिविर, कुमार विश्वास आएंगे

Thu, 11 Aug 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 11 Aug 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
aap, aam admi party, aap camp in kurukshetra, kumar vishwas, manish sisodia, kurukshetra, panchkula
आप नेता - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी हरियाणा में अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए एक ट्रेनिंग कैंप का आयोजन करेगी। जिसमें तीन दिन तक पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं के बीच सीधा संवाद होगा। इस कैंप के दौरान सभी को सोशल मीडिया और आईटी के माध्यम से आम लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


पार्टी के पंचकूला प्रधान निपुण कपूर ने कहा कि 12 से 14  अगस्त तक कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में आयोजित होने वाले इस ट्रेनिंग कैंप का शुभारंभ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया करेंगे। मनीष सिसोदिया कार्यकर्ताओं को दिल्ली में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी देंगे। 13 अगस्त को पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। उनकी समस्याएं सुनेंगे और प्रदेश की समस्याओं पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही वह मीडिया के साथ तालमेल और आईटी संसाधनों के प्रयोग पर भी जानकारी देंगे। 14 अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय नेता कुमार विश्वास समापन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरेंगे। निपुण कपूर ने कहा कि पंचकूला की समस्याओं का एक डाटा तैयार कर लिया गया है, जो वह इस तीन दिवसीय ट्रेनिंग कैंप में सभी के सामने रखेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला से कार्यकारिणी के सदस्य एवं कुछ सक्रिय कार्यकर्ता इस शिविर में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर कालका विधानसभा प्रधान बबिता तलवार, प्रधान भूपिंद्र चीमा, पंचकूला महासचिव  महेश सचदेवा, भरमिंद्र मान भी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed