फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A wall of righteousness will be built in cities and towns .

हरियाणा : कड़ाके की ठंड : शहरों-कस्बों में बनेगी नेकी की दीवार, बेसहारा के लिए रैन बसेरा

Tue, 21 Dec 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
A wall of righteousness will be built in cities and towns .
चंडीगढ़। कड़ाके की ठंड के मद्देनजर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने मंडलायुक्तों, डीसी को बेसहारा लोगों के बचाव के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि शहरों-कस्बों में नेकी की दीवार बनाकर जरूरी सामान एकत्रित करें। एनजीओ व विभिन्न संगठनों की मदद लेकर रैन बसेरा, आश्रय गृहों में रात बिताने वाले लोगों को कंबल, गर्म कपड़े व मौजे इत्यादि बांटे जाएं। रैन बसेरा बनाने की प्रक्रिया पूरे प्रदेश में तुरंत सिरे चढ़ाएं। एडीसी, सीईओ डीआरडीए, एसडीएम इत्यादि अधिकारी बस अड्डों, रेलवे स्टेशन व अन्य जगह खुले आसमान तले सोने वालों को रैन बसेरों व आश्रय गृहों में पहुंचाना सुनिश्चित करें। 25 दिसंबर तक सभी प्रबंध पूरे कर सरकार को रिपोर्ट भेजी जाए। डीसी व मंडलायुक्त अपने-अपने क्षेत्र के विधायकों और सभी सांसदों के साथ समन्वय बनाकर रखें। उन्हें हर प्रबंध की जानकारी दें और उनकी मदद भी इस नेक कार्य में ली जाए। सेवा दल और बजरंग दल के लोगों की भी बेसहारा लोगों को सहारा देने में मदद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed