{"_id":"62e1a04c90f9f66a9d2b1b12","slug":"a-team-should-be-formed-soon-to-stop-the-increasing-dengue-cases-in-kalka-and-parwanoo-region-pkl-office-news-pkl4578477200","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त महावीर कौशिक ने कालका, परवाणू क्षेत्र में बढ रहे डेंगू के मामलों को लेकर की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त महावीर कौशिक ने कालका, परवाणू क्षेत्र में बढ रहे डेंगू के मामलों को लेकर की बैठक
विज्ञापन
पंचकूला। उपायुक्त महावीर कौशिक ने बुधवार को सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में कालका और साथ लगते हिमाचल के परवाणू क्षेत्र में बढ़ रहे डेंगू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, पुलिस विभाग और नगर परिषद कालका के अधिकारियों की एक टीम गठित करने के निर्देश दिए, जो कल ही कालका के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि टीम द्वारा लोगों को बरसात के मौसम में पानी को ढककर रखने और घरों के आस-पास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया जाए और ऐसा न करने वाले लोगों के चालान किए जाएं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग ड्रम और अन्य बरतनों में पानी को ढककर रखें ताकि डेंगू का लारवा पैदा न हो सके। इसके अलावा पीने के पानी में खाना बनाने वाले तेल का छिड़काव अवश्य करें।
कालका नगर परिषद करवाए नालियों की सफाई
इस बैठक में उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में नियमित फॉगिंग और नगर परिषद कालका को घरों के आस-पास नालियों की साफ-सफाई सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन सही तरीके से करना चाहिए, जिससे कि उन्हें परेशानी नहीं हो। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए (क्या करें और क्या न करें) के इश्तहार छपवाकर वितरित किए जाएं ताकि लोग इस दिशा में अधिक जागरूक हो सकें। इसके साथ-साथ इस दिशा में स्थानीय पार्षदों और गैर सरकारी संगठनों की भी सहायता ली जाए। उन्होंने कहा कि कालका के अनेक श्रमिक हिमाचल के परवाणू क्षेत्र में प्रतिदिन कार्य करने जाते हैं। ऐसे में परवाणू के स्वास्थ्य अधिकारी अपने क्षेत्र में नियमित फॉगिंग की व्यवस्था करें और लोगों को जागरूक करें।
इस मौके पर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि कालका के खेड़ा सीताराम और शाहपुर हट डेंगू के मामले को लेकर अधिक संवेदनशील हैं और यहां हर तरह के एहतियात बरते जा रहे हैं। इसके अलावा पंचकूला के अभयपुर, बुढनपुर, राजीव कॉलोनी, रैला, रैली, गांव कुंडी, बालदवाला, रेहना सुलतानपुर, गनौली, डेबर, इंदिरा कॉलोनी और सेक्टर -26 व 27 में निर्माण स्थलों के आस-पास का क्षेत्र अधिक संवेदनशील है। यहां लोगों को अधिक सजग रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
इस बैठक में कालका की एसडीएम रूची सिंह बेदी, सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार, कालका के तहसीलदार विक्रम सिंगला, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास लाठर, डॉ. राजीव नरवाल, बीएमओ धर्मपुर डॉ. कविता और अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।