{"_id":"6ad532228de536452b0d7258","slug":"a-scramble-to-take-selfies-with-the-221-foot-tall-ravana-panchkula-news-c-87-1-pan1001-142833-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 221 फीट के रावण के साथ सेल्फी लेने की मची होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 221 फीट के रावण के साथ सेल्फी लेने की मची होड़
विज्ञापन
221 फीट के रावण के साथ सेल्फी लेने की मची होड़
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में 221 फीट ऊंचा रावण बनकर तैयार हो गया है। विशालकाय रावण लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसे देखने और इसके साथ सेल्फी लेने के लिए ट्राइसिटी सहित आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंच रहे हैं। कोई रावण के सामने खड़े होकर फोटो खिंचवा रहा है तो कोई इसकी भव्यता की तारीफ करता नजर आ रहा है। रावण की ऊंचाई देखकर लोग हैरान हैं। शालीमार ग्राउंड में रावण के साथ यादगार पलों को कैमरे में कैद करने की होड़ लगी है। दशहरा उत्सव से पहले ही यहां मेले जैसा माहौल बन गया है।