{"_id":"69825fd7e39972c55b0824ff","slug":"a-public-relations-campaign-was-launched-against-the-governments-policies-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-132525-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सरकार की नीतियों के खिलाफ चलाया जनसंपर्क अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सरकार की नीतियों के खिलाफ चलाया जनसंपर्क अभियान
विज्ञापन
संगठनों ने विभागों में कर्मचारियों से संपर्क कर हड़ताल में भागीदारी का आह्वान किया
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रायपुररानी। 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल की तैयारियों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और सीटू ने पंचकूला जिले में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ कर्मचारियों ने रोष जताते हुए संगठनों ने विभिन्न विभागों में जाकर कर्मचारियों से संपर्क कर हड़ताल में भागीदारी का आह्वान किया।
इसी कड़ी में सर्व कर्मचारी संघ और सीटू के संयुक्त जत्थे ने खंड रायपुररानी में पशुपालन विभाग खटौली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुररानी, गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आईटीआई, पटवार व तहसील कार्यालय, भूमि संरक्षण विभाग तथा कृषि विभाग सहित कई कार्यालयों में जाकर कर्मचारियों से संवाद किया और हड़ताल के मांग पत्र वितरित किए।
नेताओं ने कहा कि चारों लेबर कोड रद्द करने, कच्चे व परियोजना कर्मियों को नियमित करने, समान काम समान वेतन लागू करने, न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये मासिक करने, स्वीकृत पदों पर स्थायी भर्ती, पुरानी पेंशन बहाली, हरियाणा के लिए अलग वेतन आयोग, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, समयबद्ध पदोन्नति, निजीकरण पर रोक तथा स्मार्ट बिजली मीटर योजना बंद करने जैसी मांगों को लेकर यह हड़ताल की जा रही है।वक्ताओं ने केंद्रीय बजट को कर्मचारी, मजदूर और किसान विरोधी बताते हुए सरकार से नीतियों में बदलाव की मांग की। प्रचार अभियान में जिला पंचकूला प्रधान नितिन सिंगला, खंड रायपुररानी प्रधान अभिषेक नामदेव, खंड सचिव सुनील दत्त सहित अन्य कर्मचारी नेता मौजूद रहे।