फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A girl from Zimbabwe was committing cyber fraud from Phagwara

Panchkula News: जिम्बाब्वे की युवती फगवाड़ा से कर रही थी साइबर ठगी

Sun, 14 Sep 2025 09:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sun, 14 Sep 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
A girl from Zimbabwe was committing cyber fraud from Phagwara
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फगवाड़ा। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) से मिले इनपुट के आधार पर फगवाड़ा में साइबर ठगी के मामले का पर्दाफाश हुआ है। जिम्बाब्वे की युवती फगवाड़ा के केनरा बैंक में म्यूल खाता खुलवाकर ऑनलाइन ठगी की राशि को बड़े स्तर पर ट्रांसफर कर रही थी। इस मामले में थाना साइबर क्राइम ने युवती व अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।


थाना साइबर सेल कपूरथला में दर्ज एफआईआर के अनुसार साइबर क्राइम इंचार्ज इंस्पेक्टर अमनदीप कौर को सूचना मिली थी कि जिम्बाब्वे की डिजर्व गवेत्सायी नामक युवती इन दिनों फगवाड़ा के एक पीजी में रही है। वह अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर ऑनलाइन ठगी कर रही है। वह अपने केनरा बैंक की शाखा शुगर मिल चौक फगवाड़ा के बैंक खाते में काफी बड़ी रकम ट्रांसफर करवा चुकी है। युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर ऐसे कई खाते खुलवाए हैं। थाना साइबर क्राइम की पुलिस ने युवती के पीजी में रेड की तो वहां कोई नहीं मिला। उक्त युवती के केनरा बैंक खाता नंबर को जब एनसीआरपी पोर्टल में डालकर जांच की गई तो इस खाता नंबर से संबंधित कई राज्यों में 14 आवेदन ऑनलाइन ठगी संबंधी दर्ज मिले।
विज्ञापन

एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि आरोपी युवती की तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मोहाली स्थित स्टेट साइबर क्राइम सेल में 300 म्यूल अकाउंट खोल कर करोड़ों के हेरफेर मामले में दर्ज केस में कपूरथला के एक बैंक का नाम सामने आया था। अब जिम्बाब्वे की युवती पर केस दर्ज होने के बाद पुलिस अधिकारी जानकारी देने से बच रहे हैं। बिना बैंक कर्मियों की मिलीभगत के ऐसे म्यूल अकाउंट खुलना संभव नहीं है। जिले के पांच बैंक पुलिस के रडार पर हैं जिनसे पुलिस डेटा क्लेक्ट करके जांच में शामिल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed