फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A garbage dump has been built at Tau Devi Lal Stadium... The DCP, who arrived to inspect it, also took photos

Panchkula News: ताऊ देवी लाल स्टेडियम में बना कचरा घर... जायजा लेनी पहुंची डीसीपी ने भी खींची फोटो

Thu, 25 Sep 2025 05:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:31 AM IST
विज्ञापन
A garbage dump has been built at Tau Devi Lal Stadium... The DCP, who arrived to inspect it, also took photos
पंचकूला। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में कचरा घर बना हुआ है। स्टेडियम में जगह-जगह गंदगी के ढेर बने हुए हैं। इस दौरान स्टेडियम डंपिंग ग्राउंड बना हुआ है। सीएम कार्यक्रम के लिए जायजा लेने गई डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने खुद स्टेडियम में गंदगी ढेरों की फोटो खींची हैं। हैरानी की बात यह है कि इन गंदगी के ढेरों के बीच में विभाग खेल महाकुंभ 2025 के दूसरे चरण का उद्घाटन 24 सितंबर को हरियाणा मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के हाथों करा चुका है। इस खेल महाकुंभ 2025 के दूसरे चरण में हिस्सा लेने के लिए राज्यभर से तीन हजार से अधिक खिलाड़ी आए हुए हैं। जहां खिलाडियों के खाने की व्यवस्था रखी गई है वहीं गंदगी का ढेर लगा हुआ है।
विज्ञापन

कराटे प्लेयर ने बताया कि स्टेडियम में वॉशरूमों की हालत इतनी खराब है कि 10 मीटर दूरी से बदबू आ रही है। ऐसे में वॉशरूम जाने का मन नहीं कर रहा है। वॉशरूम की नजाने कब से सफाई नहीं हुई है। टॉयलेट में पानी नहीं आ रहा है। इसके चलते बदबू से घूटन पैदा हो रही है। यह साफतौर पर खेल विभाग की लापरवाही है। खेल महाकुंभ के उद्घाटन कराने से पहले गंदगी हटानी चाहिए थी। वॉशरूम को साफ कराना चाहिए था।
विज्ञापन


क्या कहते हैं खिलाड़ी
इतनी गंदगी का अंदाजा नहीं था

करनाल से कुश्ती खेलने के लिए स्टेडियम आया हूं। पहली बार ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स देखा है। इससे पहले केवल सोशल मीडिया पर देखा था लेकिन स्टेडियम में इतनी गंदगी होगी इसका अंदाजा नहीं था। - राजेश खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्मेदार लोग स्टेडियम को डूबो रहे हैं

जहां खिलाड़ियों के लिए खाने का टैंट लगाया गया है। उसके बगल में ही गंदगी का ढेर लगा हुआ है। यहां कोई सफाई कर्मी भी नजर नहीं आ रहा है। स्टेडियम के जिम्मेदार लोग डुबाने में लगे हैं।- प्रतीक्षा

बाद में यहां कैसे हालात होंगे, सोचनीय बात

खेल महाकुंभ 2025 के दूसरे चरण का उद्घाटन करने के लिए राज्य का मुखिया स्टेडियम आया हुआ है। इसके बाद भी स्टेडियम में सफाई नहीं हुई है। तो यहां बाद के हालात कैसे होते होंगे। यह सोचनीय बात है। - खिलाड़ी रविंद्र के पिता



कोट

मेरा बेटा खेल महाकुंभ 2025 के दूसरे चरण में हिस्सा लेने के लिए ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आया है। मैं उसके साथ आया हूं। टॉयलेट करने के लिए वॉशरूम गया था, लेकिन गंदगी और बदबू के कारण अंदर नहीं घुस पाया। यह हालत तो तब है जब बॉशरूम जिला खेल अधिकारी के दफ्तार के ठीक बगल में बना है। - बलवीर सिंह करनाल, खिलाड़ी के पिता

कोट

नगर निगम को बुला रखा है। कल तक सारा कचरा उठवा दिया जाएगा और वॉशरूम भी साफ करा दिए जाएंगे। - नील कमल , जिला खेल अधिकारी पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed