फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पंचूकला में यूनिवर्सिटी पर जल्द फैसला : मुख्यमंत्री

पंचूकला में यूनिवर्सिटी पर जल्द फैसला : मुख्यमंत्री

Tue, 26 Feb 2013 05:30 AM IST
Panchkula
Panchkula Updated Tue, 26 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला। सरकारी यूनिवर्सिटी के लिए शहरवासियों और अमर उजाला की ओर चलाई गई मुहिम धीरे-धीरे रंग लाने लगी है। सोमवार को रविदास जयंती पर आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने खुद शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने शहर में यूनिवर्सिटी स्थापित करने की मांग को उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि ‘अमर उजाला’ के माध्यम से शहरवासी काफी दिनों से यूनिवर्सिटी की मांग उठा रहे हैं। ‘अमर उजाला’ के सेमिनार में भी वे आईं थीं और शहरवासियों ने कई सारी डिमांड भी रखी थी। मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि वे शहरवासियों की इस मांग पर गौर करेंगे और जल्द ही इस दिशा की ओर कोई कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन

रविदास जयंती समारोह में भाग लेने के बाद वे नगर परिषद के पूर्व प्रधान रविंदर रावल के घर पहुंचे। यहां पर शिक्षामंत्री गीता भुक्कल, हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष फूल चंद मुलाना और अन्य शहरवासी बैठे थे। रविंदर रावल और पंचकूला रेजिडेंट्स वेलफेयर फेडरेशन के महासचिव सुभाष पपनेजा ने मुख्यमंत्री के सामने यूनिवर्सिटी का मुद्दा उठाया और एक ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के पास ही बैठीं शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने भी शहर में यूनिवर्सिटी स्थापित करने की वकालत कर दी। ज्ञापन देखने के बाद मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि पीयू में तो हरियाणा का कोटा है। यहां पर यूनिवर्सिटी की क्या जरूरत?
विज्ञापन

इस पर रविंदर रावल और सुभाष पपनेजा ने मुख्यमंत्री को बताया कि पीयू में चंडीगढ़ के विद्यार्थियों का 85 प्रतिशत कोटा है, जबकि दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों का सिर्फ 15 प्रतिशत। इसमें हरियाणा सहित भारत के सभी राज्य शामिल हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को उच्चशिक्षा के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जल्द इस पर गौर करेंगे। उन्होंने अपने निजी सचिव को ज्ञापन दे दिया और कहा कि इसे वे संभाल कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ ने शहरवासियों के सहयोग से पंचकूला मांगे यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर पूरे एक महीने अभियान चलाकर लोगों की डिमांड रखी थी। यह अभियान 25 अगस्त से चार अक्तूबर तक लगातार चलाया गया। अभियान के तहत जमीनी आंकड़ों को जुटाकर शहरवासियों की राय को प्रमुखता से रखा गया। इस गंभीर मुद्दे पर रेड बिशप में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मुख्य अतिथि के तौर पर शिक्षामंत्री गीता भुक्कल ने शिरकत की। शिक्षामंत्री ने पहली बार माना था कि इस क्षेत्र में यूनिवर्सिटी की अहम जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed