फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ट्रैफिक नियम तोड़ोगे तो पहनाई जाएगी टोपी

ट्रैफिक नियम तोड़ोगे तो पहनाई जाएगी टोपी

Sat, 01 Sep 2012 12:00 PM IST
Panchkula
Panchkula Updated Sat, 01 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला। फिल्म ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ की तर्ज पर अगर पंचकूला पुलिस का कोई भी मुलाजिम ट्रैफिक लाइट प्वाइंट पर गांधीगिरी करता नजर आए तो आपको चौंकने की जरूरत नहीं है। पंचकूला में बढ़ते ट्रैफिक वाइलेंस से आजिज ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को जागरूक करने का अनोखा ढंग निकाला है। ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर पुलिसकर्मी चालक को टॉफी, चाकलेट, गुलाब का फूल देने के साथ ही इनाम में टोपी गिफ्ट करेगा। यह योजना आगामी 15 दिनों के भीतर शहर के प्रमुख चौराहों पर लागू कर दी जाएगी। गिफ्ट के लिए एक नामी कंपनी इस्पांसर कर रही है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख चौराहों, ट्रैफिक लाइट प्वाइंट्स, डिवाइडिंग रोड पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन बढ़ता ही जा रहा है। बाइक सवार और कार चालक तेजी से निकलने के प्रयास में फर्राटा भरते आसानी से दिखाई दे जाते हैं। इसी के चलते शहर में एक्सिडेंट की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। कई बार चालक रांग साइड से कट मारकर या शार्ट कट के चक्कर में गलत दिशा से निकल जाते हैं, ऐसे में कई बार ट्रैफिक जाम की समस्या हो जाती है। ट्रैफिक पुलिस नाके लगाकर चालान करती है, लेकिन ट्रैफिक वायलेंस कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। रेड लाइट जंप करने या ओवरटेकिंग कर गलत तरीके से आगे निकलने वाले वाहन चालकों को गिफ्ट में चाकलेट, गुलाब का फूल दिया जाएगा। पुलिसकर्मी चालक की जमकर तारीफ भी करेंगे और खिताब के तौर पर टोपी देंगे।
विज्ञापन


कोट्स
वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस गांधीगिरी करने जा रही है। अगले दो हफ्ते में यह योजना शुरू हो जाएगी। गिफ्ट के लिए एक नामी कंपनी से इंस्पांसर की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंदर सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed