{"_id":"5bf5b95bbdec2269390296c3","slug":"91542830427-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपिंग ग्राउंड में आग से सांस लेने में आई दिक्कत, आंखों में जलन की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपिंग ग्राउंड में आग से सांस लेने में आई दिक्कत, आंखों में जलन की शिकायत
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
डंपिंग ग्राउंड में आग लगने
से सांस लेने में दिक्कत
आंखों में जलन से परेशान हुए आसपास के हजारों लोग
डड्डूमाजरा के अलावा सेक्टर-38 वेस्ट, 24 और धनास तक पहुंचा धुआं
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा के डंपिंग ग्राउंड में आग लगने के कारण डडडूमाजरा, सेक्टर-38, 38 वेस्ट, सेक्टर-24, धनास व अन्य इलाकों में धुएं का गुबार भर गया। लोगों के आंखों में जलन की शिकायत हो रही है। धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। दुर्गंध से जीना मुश्किल हो गया है। यह आग बुधवार शाम करीब पांच बजे लगी। करीब तीन घंटे तक लगी आग के कारण डड्डूमाजरा कालोनी सहित आसपास प्रदूषण फैल गया। यहां से आने जाने वाले लोगों को सांस लेने की बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा। धुआं इतना ज्यादा था कि घर में बैठे लोग भी परेशान हो गए।
फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। डंपिंग ग्राउंड ज्वाइंट एक्शन कमेटी का कहना है कि अभी तक डंपिंग ग्राउंड पर इतने अधिकारी आ चुके हैं, बड़े-बड़े वादे भी हो चुके हैं, लेकिन अभी तक इस पर कोई काम शुरू नहीं हुआ। न तो माइनिंग का काम देखने को मिल रहा है और न ही यहां पर दवा का कोई छिड़काव किया जाता है।
सेक्टर-38 वेस्ट के रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान पंकज गुप्ता ने बताया कि सेक्टर में लोगों ने बैंक से लोन लेकर करोड़ों के मकान खरीदे हैं। शहर कहने का स्मार्ट सिटी है। यहां की समस्या में कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि बुधवार को आग लगने पर धुआं घरों में भर गया है। दुर्गंध और आंखों में जलन होना शुरू हो गई है। धुएं के कारण कार्बन का पार्टिकल घरों पर गिर रहा है। उधर, डडडूमाजरा कालोनी निवासी विक्रमजीत विक्की, विनोद कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि नगर निगम कुछ उपाय करे। उनकी जिंदगी खतरे में है।