फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   350 से अधिक स्टूडेंट नहीं बैठ सकेंगे एक केंद्र पर

350 से अधिक स्टूडेंट नहीं बैठ सकेंगे एक केंद्र पर

Wed, 21 Nov 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
350 से अधिक स्टूडेंट नहीं बैठ सकेंगे एक केंद्र पर
350 से ज्यादा विद्यार्थी एक केंद्र पर नहीं दे पाएंगे एग्जाम
विज्ञापन


- पीयू प्रशासन ने तैयार किया परीक्षा के लिए नया सिटिंग प्लान
- 250 से कम स्टूडेंट आवंटित नहीं होंगे किसी भी परीक्षा केंद्र को

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने तीन दिसंबर से शुरू होने जा रही सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए सिटिंग प्लान तैयार कर दिया है। एक परीक्षा केंद्र पर 250 से कम विद्यार्थी नहीं बैठ सकेंगे और 350 से अधिक नहीं। इसके कारण परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आसानी से उनके लिए फर्नीचर आदि की व्यवस्था हो जाएगी।

पीयू ने इस बार 2.50 लाख विद्यार्थियों के बैठने के समुचित इंतजाम किए हैं। इसके लिए 270 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही हर कक्ष में कक्ष निरीक्षक होंगे, उनकी कमी भी नहीं होगी। इसके लिए पीयू के पास चार हजार शिक्षकों को पहले से ही डाटा मौजूद है जो एक मैसेज या चिट्ठी पर इस परीक्षा में अपना रोल अदा करेंगे। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों का समस्याओं का सामना तो नहीं करना पड़ता लेकिन सिटिंग अरेंजमेंट कभी-कभी बाधित हो जाता है। इसी को ध्यान में रखकर पीयू ने नया सिटिंग प्लान तैयार किया है। इस बार परीक्षाएं 26 दिसंबर तक चलेंगी। परीक्षा की पूरी गोपनीयता बनाए रखने के भी इंतजाम किए गए हैं। कंट्रोलर परमिंदर सिंह कहते हैं कि परीक्षा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed