फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   देश का भविष्य तय करता है एक एक वोट

लोकसभा चुनाव 2019: भारत भाग्य विधाता, देश का भविष्य तय करता है एक एक वोट

Wed, 17 Apr 2019 01:55 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 17 Apr 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
देश का भविष्य तय करता है एक एक वोट
सांकेतिक तस्वीर
किसी भी देश के भविष्य का निर्माण वहां की जनता करती है। इसके लिए लोगों को अपने मताधिकार से एक ऐसे व्यक्ति का चुनाव करना जरूरी है जो देश के विकास को गति दे सके। इसलिए अपने वोट का महत्व समझें और जिम्मेदारी के साथ मताधिकार का प्रयोग करें। आगामी चुनाव में बेहतर सरकार के निर्माण के लिए वोट करने के साथ ही अपने आसपास के लोगों और रिश्तेदारों को इसका महत्व बताएं। एक-एक वोट देश के विकास में उपयोगी है। यह भी एक देश सेवा है और हमें इस कर्तव्य को हर हाल में निभाना चाहिए।
विज्ञापन


चूके तो मौका आएगा पांच साल बाद
चुनाव में प्रत्येक मतदाता को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। जब हम एक अच्छा नेता चुनकर संसद में भेजेंगे, तो वह अच्छी तरह से मामलों को सदन में उठा पाएगा। साथ ही क्षेत्र का भी बेहतर तरीके से विकास होगा, नहीं तो फिर यह मौका पांच साल बाद मिलेगा।
विज्ञापन

- गुरविंदर सिंह, सेक्टर फेज-3बी1, मोहाली

मतदान से पहले परखें नेता की खूबियां
भारत एक लोकतांत्रिक देश है। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम अच्छे नेता का चुनाव करें। मतदान करने से पूर्व नेता की प्रोफाइल जानें, ताकि पता चल सके कि जिसे वोट करने जा रहे हैं वह क्षेत्र के लिए सही व्यक्ति है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजवंत राय शर्मा, अध्यक्ष विश्व ब्राह्मण सभा, मोहाली

उत्साह के साथ मतदान करने जाएं
भारत में सबसे ज्यादा युवा वोटर हैं। इस वजह से उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वोट के लिए जाएं और लोगों को भी वोट डालने के लिए जागरूक करें। जिससे कि एक बेहतर सरकार का निर्माण हो सके।
- प्रवीण शर्मा, निवासी सेक्टर 23

अपने मत का महत्व समझें
मतदान को भार न समझें। संविधान ने वोट का अधिकार देकर आम लोगों को एक ताकत दी है। इसके माध्यम से लोग सही व्यक्ति को ही देश की बागडोर सौंपेंगे। अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएं।
- विक्रम सिंह, सेक्टर 34

अपने वोट से शहर के विकास की नीव रखें
हर चुनाव में नेता आते हैं और जीतकर चले जाते हैं। शहर की समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं। इसलिए उसी नेता को वोट करें जो शहर का विकास सही तरीके से करवा सके।

- वजीर चंद गोयल, सेक्टर-12 पंचकूला

महिलाएं वोट के लिए आगे आएं
महिलाओं को वोट डालकर अपना भविष्य अच्छा बनाना चाहिए। अकसर देखा जाता है कि चुनाव में महिलाओं का वोट प्रतिशत कम रहता है। अब वक्त आ गया है कि महिलाएं भी अपने अधिकार के लिए जागरूक हों।
- अनु गोयल, परिवर्तन एनजीओ संचालक, सेक्टर -16
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed