फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   फिटनेस के लिए सुखना लेक पर दौडेंगी सिटी की महिलाएं

फिटनेस के लिए सुखना लेक पर दौडेंगी सिटी की महिलाएं

Tue, 16 Oct 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
फिटनेस के लिए सुखना लेक पर दौडेंगी सिटी की महिलाएं
फिटनेस के लिए सुखना पर दौड़ेंगी 10 हजार महिलाएं
विज्ञापन


21 अक्तूबर को लेक पर आयोजित किया जा रहा है पिंकथॉन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। महिलाओं को फिटनेस और हेल्थ के प्रति जागरूक करने के लिए 21 अक्तूबर को सुखना लेक पर पिंकथॉन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें छह देशों के 60 शहरों की दस हजार महिलाएं एक समय पर पांच किलोमीटर की दौड़ लगाएंगी। पिंकथॉन की सिटी की ब्रांड एंबेसडर नीरू सैनी ने बताया कि पिंकथॉन का मकसद सीधे महिलाओं से जुड़ा है। ऐसा माना जाता है कि महिलाएं सबके स्वास्थ्य का तो ख्याल रखती हैं मगर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पातीं जबकि महिलाएं ही परिवार की रीढ़ की हड्डी होती हैं। ऐसे में उन्हें अपनी फिटनेस पर ध्यान देना सबसे जरूरी है। महिलाओं को जागरूक करने के लिए पिंकथॉन का आयोजन किया जा रहा है। पिंकथॉन की स्थापना मॉडल व एक्टर मिलिंद सोमन ने की थी।

नीरू पेशे से स्कूल टीचर हैं। स्कूल दिनों में वह एक अच्छी धावक और फिटनेस प्रोत्साहक रही हैं। शादी के बाद सब कुछ छूट गया था। इस बीच उनके पति की कैंसर से मौत हो गई। किसी तरह से बेटियों को पढ़ा लिखाकर बड़ा किया। जब बेटियाें की शादी हो गई तो वह डिप्रेशन में आ गईं। इस बीमारी से निपटने के लिए उन्होंने दोबारा से फिटनेस के रास्ते को चुना। धीरे-धीरे इसकी शुरुआत हुई और आज वे सिटी बेहतरीन रनर हैं। हाल ही में उन्होंने 21 किलोमीटर की ऑफ मैराथन पूरी की है। उनका कहना है कि यदि महिलाएं फिटनेस के प्रति जागरूक रहें तो वे हर मुश्किल को मात दे सकती हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई महिला पिंकथॉन से जुड़ना चाहती है तो उनके मोबाइल नंबर 9779277223 पर संपर्क कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed