फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   801 Officers are got corrupted in last 4 years, 112 get punishment

चार सालों में 801 अफसर भ्रष्टाचार के मामलों में फंसे , 112 को सजा

Wed, 26 Feb 2020 11:21 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
801 Officers are got corrupted in last 4 years, 112 get punishment
हरियाणा में भ्रष्ट अफसरों पर दर्ज मामलों में कार्रवाई और भ्रष्टाचार निरोधक दिवस पर हुए खर्च को लेकर सदन में माहौल गरम रहा। इनेलो के इकलौते विधायक अभय चौटाला ने प्रश्नकाल में इस पर सरकार को घेरा। उनकी स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता से नोकझोंक भी हुई। गृह मंत्री अनिल विज ने स्थिति को देखते हुए मोर्चा संभाला और आंकड़ों के जरिए विधायक को चुप करा दिया।
विज्ञापन

विज ने अभय को बताया कि जनवरी 2015 से दिसंबर 2019 तक पुलिस व विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के 801 केस दर्ज किए। इनमें से 250 केस पुलिस और 551 विजिलेंस ने पंजीकृत किए हैं। कुल 567 केस को कोर्ट भेजा गया। 107 रद्द हो गए। 112 में आरोपियों को सजा हुई। 193 केस में आरोपी अधिकारी, कर्मचारी बरी हुए। 34 केस में सरकार सेशन कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील में गई हुई है। भ्रष्टाचार के 120 मामलों में अभी जांच चल रही है। 262 केस न्यायालयों में विचाराधीन हैं। 17 केस ट्रेस नहीं हो पाए।
विज्ञापन

अभय ने सवाल उठाते हुए कहा कि सजा की दर बहुत कम है। भ्रष्टाचार रोकने वाले मंत्री के ऐसे जवाब से भ्रष्टाचार रुकने के बजाय बढ़ेगा। पुलिस, विजिलेंस ने जिन अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए थे, किस कारण वे बरी हो गए। उनके मामले में सरकार ने दोषी पुलिस व विजिलेंस अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की है। चूंकि, भ्रष्टाचार के मामले में पकड़े जाने पर उन्हें अपमानित होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पीकर ने रोका तो भड़के अभय
इनेलो विधायक ने इस दौरान धान व किलोमीटर स्कीम घोटाले को भी उठाना शुरू कर दिया, जिस पर स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने उन्हें रोक दिया। गुप्ता ने कहा कि आप विशिष्ट सवाल ही पूछो, उससे भटको मत। इस पर अभय भड़क गए, उन्होंने कहा कि स्पीकर को नहीं, इससे मंत्री को तकलीफ होनी चाहिए, जिन्होंने जवाब देना है। मंत्री को तो कोई तकलीफ नहीं है। गृहमंत्री अनिल विज ने बीच-बचाव करते हुए कहा कि 9 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार दिवस होता है, इस पर खूब ठहाके लगे। स्पीकर ने उन्हें बताया कि भ्रष्टाचार दिवस नहीं भ्रष्टाचार निरोधक दिवस होता है। विज तपाक से बोले कि वैसे तो आग बुझाने वाली गाड़ियों को भी फायर ब्रिगेड कहते हैं। इसके बाद अभय व स्पीकर में अनुपूरक सवाल पूछने को लेकर भी बहस हो गई। इस पर अभय ने ज्ञान चंद गुप्ता को कहा कि आपका दिल स्पीकर की कुर्सी पर नहीं लगता। अभय ने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक दिवस मनाने में साढ़े पांच लाख रुपये बर्बाद किए गए। उसका कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed