फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   80 people donated blood in the camp

शिविर में 80 लोगों ने किया रक्तदान

Mon, 08 Mar 2021 01:59 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
80 people donated blood in the camp
विश्वास फाउंडेशन पंचकूला ने रक्तदान जागरूकता शिविर लगाया। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। अस्पतालों में रक्त की कमी को पूरा करने के लिए विश्वास फाउंडेशन पंचकूला ने रविवार को श्रीमाता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पंचकूला और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से माता मनसा देवी परिसर में साप्ताहिक रक्तदान जागरूकता शिविर लगाया। शिविर में 80 रक्तदानियों ने माता के चरणों में रक्तदान किया।
विज्ञापन

इससे पहले डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं का चेकअप किया। डॉक्टरों ने बताया कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। शिविर में मास्क, सोशल डिस्टेसिंग और सैनिटाइजेशन का खास ध्यान रखा गया। रक्त एकत्रित करने के लिए ब्लड बैंक एम केयर अस्पताल, ब्लड सेंटर वीआईपी रोड जीरकपुर के डॉक्टरों की टीम आयी। रक्त डॉक्टर कार्तिक अग्रवाल की मौजूदगी में लिया गया।
विज्ञापन

विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि एक स्वस्थ व्यक्ति का नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह खुद को रक्तदान के लिए तैयार रखे, क्योंकि इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इस शिविर का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी रक्त की कमी से जिंदगी की डोर कमजोर पड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संकट की घड़ी में हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। इससे शरीर में किसी तरह की कमी नहीं आती है। इस शिविर में रक्तदानियों को जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पंचकूला द्वारा मास्क व साबुन भी दिए गए। विश्वास फाउंडेशन ने सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह और गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर विश्वास संस्था से श्याम सुंदर साहनी, सविता साहनी, अविनाश शर्मा, वर्षा शर्मा, ब्लड बैंक के डॉक्टर्स व अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed