{"_id":"5fa6fcb98ebc3e75031145ab","slug":"75-percent-youth-will-get-employment-when-bring-industry-pkl-office-news-pkl393511566","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडस्ट्री लाएं तब मिलेगा 75 फीसदी युवाओं को रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडस्ट्री लाएं तब मिलेगा 75 फीसदी युवाओं को रोजगार
विज्ञापन
पंचकूला। एक तरफ हरियाणा में उद्योग धंधे चौपट हो रहे हैं, दूसरी तरफ सरकार कह रही है कि व्यापार और उद्योेग के माध्यम से 75 फीसदी युवाओं को रोजगार दें। ऐसा तभी हो सकता है जब नए उद्योग लगाए जाएं और हरियाणा में चल रहे उद्योगों को ज्यादा से ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं दी जाएं। यह कहना है हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की युवा इकाई के अध्यक्ष राहुल गर्ग का। राहुल गर्ग ने कहा कि प्रदेश में पचास फीसदी व्यापार और उद्योग ठप हो चुके हैं। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल युवा इकाई के प्रतिनिधियों की एक मीटिंग के दौरान राहुल गर्ग ने कहा कि मीटिंग का मुख्य बिंदु हरियाणा सरकार द्वारा विधानसभा में प्राइवेट सेक्टर में 75 प्रतिशत हरियाणा के युवाओं को रोजगार देने का विधेयक पारित करना है।
राहुल गर्ग ने कहा कि अब कोरोना महामारी के कारण व्यापारी व उद्योगपति मंदी की मार झेल रहा है। इसके साथ ही हरियाणा में स्किल डेवलपमेंट के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में युवाओं को स्किल डेवलपमेंट को प्रमोट किया जाए और उसके साथ ही व्यापार के लिए बनाई गई नीतियों को सुगम किया जाए। जिससे व्यापारी और उद्यमी अपने व्यापार और उद्योेग को सुचारु रूप से चला सकें। हरियाणा के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अपने राज्य में रोजगार मिलने के लिए जरूरी यह है कि यहां पर अन्य राज्यों की तरह उद्योग लगाने के लिए रियायतें दी जाएं। जिससे बाहर के निवेशक भी यहां निवेश करें जिससे ज्यादा से ज्यादा वेंचर खुलें। इस मीटिंग में प्रदेश कार्यकारी सदस्य मुनीश मित्तल, रोहित शर्मा, वैभव जैन, नितिश हांडा, संदीप शर्मा, कृष्ण कुमार गोयल, सतीश गोयल, सुबोध अटल, आशीष वालिया मौजूद रहे।